Move to Jagran APP

भाजपा का पंजाब में लुधियाना से चुनावी शंखनाद, सभी 117 सीटों पर चुनाव लड़ने की भरी हुंकार

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि अब राज्य में क्रांति का समय है। लुधियाना से इस परिवर्तन की शुरुआत हो चुकी है। भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने कोरोना काल के दौरान बेहतर काम किया। पंजाब में किसान आंदोलन के बावजूद भाजपा ने जनसेवा की।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Tue, 14 Dec 2021 12:44 PM (IST)Updated: Tue, 14 Dec 2021 09:56 PM (IST)
भाजपा का पंजाब में लुधियाना से चुनावी शंखनाद, सभी 117 सीटों पर चुनाव लड़ने की भरी हुंकार
लुधियाना से पंजाब भाजपा ने फूंका चुनावी बिगुल। फोटो- भाजपा के ट्विटर अकाउंट से

राजेश भट्ट, लुधियाना। पंजाब भाजपा ने राज्य में चुनावी बिगुल फूंक लिया है। लुधियाना में पार्टी की रैली शुरू हो गई है। प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा कि पार्टी की राज्य की सभी 117 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। बता दें, कांग्रेस से अलग होकर नई दल पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी बना चुके कैप्टन अमरिंदर सिंह का दावा था कि उनका भाजपा से गठबंधन होगा, लेकिन अश्वनी शर्मा ने रैली में स्पष्ट कर दिया कि भाजपा सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। 

loksabha election banner

शर्मा ने कहा कि पहले भी भाजपा का पंजाब में कोई राजनीतिक गठबंधन नहीं था, अकाली दल से पंजाब की एकता का गठबंधन था। अब पंजाब विकल्प की तलाश में है। पंजाब की सत्ता में अकाली दल व कांग्रेस की अदला-बदली हुई, लेकिन किसी ने भी राज्य के मुद्दों की बात नहीं की। पंजाब के लोग अब राज्य में भाजपा का राज चाहते हैं। 

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि अब राज्य में क्रांति का समय है। लुधियाना से इस परिवर्तन की शुरुआत हो चुकी है। भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने कोरोना काल के दौरान बेहतर काम किया। पंजाब में किसान आंदोलन के बावजूद भाजपा ने जनसेवा की। किसान आंदोलन के दौरान आत्मसंयम और धैर्य का परिचय दिया। शर्मा ने कहा कि कुछ लोग पंजाब में अशांति का माहौल पैदा करना चाहते थे, जो भाजपा कार्यकर्ताओं ने होने नहीं दिया। 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पंजाब में हिंदू-सिख एकता के लिए कानून वापस लिए। उन्होंने कांग्रेस पर वादे पूरे न करने के भी आरोप लगाए। कहा कि कांग्रेस के राज में अवैध खनन बढ़ गया है।कोरोना महामारी को कांग्रेस सरकार ने भ्रष्टाचार के अवसर के रूप में लिया। केंद्र सरकार ने राज्य को अनाज भेजा, विधायकों ने अपने घर भर दिए। केंद्र के अनाज पर कांग्रेस नेताओं ने अपनी फोटो लगा दी।

पंजाब पर चार लाख करोड़ रुपये से अधिक कर्ज

उन्होंने कहा आर्थिक मजबूती में पंजाब अब फिसड्डी हो चुका है। पंजाब सरकार राजस्व का 20 प्रतिशत कर्ज चुकाने में दे रही है। प्रदेश पर चार लाख करोड़ रुपये से अधिक कर्ज हो चुका है। आर्थिक मजबूती के मामले में अब 16वें स्थान पर खिसक गया। जीडीपी में पंजाब अब नीचे से दूसरे स्थान पर है। उद्योगों के लिए कोई नीति नहीं है।

चन्नी को शर्मा ने घोषणा मंत्री करार दिया। कहा कि वह सिर्फ घोषणाएं ही करते हैं, काम नहीं। आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वह तो सिर्फ बोलकर भाग जाते हैं। रैली में केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश व गजेंद्र शेखावत भी मौजूद हैं।

केंद्रीय मंत्री व पंजाब भाजपा चुनाव प्रभारी गजेंद्र शेखावत ने कहा कि पंजाब जो पहले नंबर (1981 में) पर था, अब तक जीडीपी के मामले में 16 वें नंबर पर है। उस पर 4 लाख करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज है। भाजपा की सरकार बनी तो पंजाब का स्वर्णिम युग पार्टी वापस लाएगी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.