Move to Jagran APP

Farmers Protest in Ludhiana: किसानाें ने एक घंटे के लिए 'Toll Free' किया लाडोवाल प्लाजा, 25 अप्रैल तक दिया अल्टीमेटम; जानें मामला

पंजाब में किसान एक बार फिर सड़काें पर उतर गए हैं। भारतीय किसान यूनियन चढूनी ने शनिवार को लुधियाना टोल प्लाजा पर धरना दिया। यूनियन के प्रदेश प्रधान दिलबाग सिंह ने बताया कि पिछले दिनों में टोल कर्मियों की बदसलूकी के कई वीडियो वारयल हो चुके हैं।

By Vipin KumarEdited By: Published: Sat, 09 Apr 2022 04:48 PM (IST)Updated: Sat, 09 Apr 2022 05:53 PM (IST)
Farmers Protest in Ludhiana: किसानाें ने एक घंटे के लिए 'Toll Free' किया लाडोवाल प्लाजा, 25 अप्रैल तक दिया अल्टीमेटम; जानें मामला
भारतीय किसान यूनियन चढूनी ने शनिवार को टोल प्लाजा पर धरना दिया। (फाइल फाेटाे)

जागरण संवाददाता, लुधियाना। नेशनल हाईवे -44 पर लाडोवाल टोल प्लाजा पर रोजना नए नए विवाद हो रहे हैं। टोल कर्मियों की तरफ से आम लोगों के साथ की जा रही बहस के वीडियाे वायरल हो रहे हैं। जिसके खिलाफ भारतीय किसान यूनियन चढूनी ने शनिवार को टोल प्लाजा पर धरना दिया। किसानों ने टोल प्लाजा एक घंटे के लिए फ्री कर दिया। इस दौरान टोल कर्मियों को किसी भी वाहन से पैसे वसूलने नहीं दिए। किसानों ने टोल कंपनी के अफसरों को दो टूक कह दिया कि टोल प्लाजा पर आम लोगों को सुविधाएं दी जाएं और लोगों के साथ बदसलूकी बंद की जाए। अगर 25 अप्रैल तक सुधार नहीं हुआ तो लाडोवाल से टोल प्लाजा को हमेशा उखाड़ दिया जाएगा।

loksabha election banner

20 किलोमीटर दायरे के गांवों से भी टोल प्लाजा नहीं वसूलान चाहिए

यूनियन के प्रदेश प्रधान दिलबाग सिंह ने बताया कि पिछले दिनों में टोल कर्मियों की बदसलूकी के कई वीडियो वारयल हो चुके हैं। इस संबंध में टोल प्लाजा के प्रबंधकों को भी चेतावनी दी थी लेकिन उन्होंने कुछ भी नहीं किया। उन्होंने कहा कि टोल प्लाजा पर उन लोगों से जुर्माना न वसूला जाए जिनके पास फास्टैग नहीं है। उन्होंने कहा कि टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर दायरे के गांवों से भी टोल प्लाजा नहीं वसूला जाना चाहिए। लेकिन टोल प्लाजा कंपनी उनकी बात नहीं मान रही है।

टोल प्लाजा के मैनेजर को मांगपत्र सौंपा

उन्होंने कहा कि टोल प्लाजा पर किसी तरह की सुविधाएं नहीं हैं। शनिवार को दोपहर में एक घंटे तक विरोध स्वरूप वाहनों को फ्री में निकाला गया। उन्होंने कहा किसानों ने चक्का जाम नहीं किया क्योंकि इससे लोगों को परेशानी होती। उन्होंने बताया कि टोल प्लाजा के मैनेजर को एक मांगपत्र सौंपा है और उसे चेतावनी दी है कि 25 अप्रैल तक लोगों के साथ बदसलूकी बंद नहीं की गई और बाकी मांगें नहीं मानी गई तो यहां से टोल प्लाजा बंद कर दिया जाएगा और लोगों को फ्री में निकाला जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.