शहीद सुखदेव के जीवन और बलिदान से करवाया रूबरू
भारत विकास परिषद शहीद सुखदेव शाखा का परिवर मिलन समारोह होटल ए में हुआ।
जासं, लुधियाना : भारत विकास परिषद, शहीद सुखदेव शाखा का परिवर मिलन समारोह होटल ए में हुआ। कार्यक्रम का आरंभ दीप प्रज्वलित करके और वंदे मातरम के गायन से किया गया।
सतपाल ने मधुर भजन पेश कर सभी को भाव-भिवोर कर दिया। इसके उपरांत प्रमोद कुमार ने अमर शहीद सुखदेव के जीवन पर प्रकाश डाला और बताया कि उन्होंने कैसे इतनी कठिनाइयों से जूझते हुए अंग्रेजी शासन की ईट से ईट बजा दी थी। उनके जीवन की कई प्रेरणादायक और अनछुए पहलुओं के बारे प्रमोद कुमार ने बताया कहा कि कैसे देश सेवा करते हुए शहीद सुखदेव ने अपना बलिदान किया और भगत सिंह व राजगुरु के साथ फांसी के फंदे को हंसते-हंसते झूल गए।
शाखा प्रधान सुधीर चंद्र जैन ने संस्था की तरफ से वर्ष 2019-20 में किए कार्यक्रमों और उपलब्धियों को लघु फिल्म के जरिए बताया। उन्होंने बताया कि भारत विकास परिषद को इस साल गुरु नानक स्टेडियम लुधियाना में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में जिला प्रशासन द्वारा विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
इसके उपरांत बृज भूषण बंसल, अश्वनी गोयल, दलबीर नंदा और सुरेंद्र प्रसाद ने संस्था के अगले कार्यक्रमों की रूपरेखा बताई। शाखा कोषाध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल एवं अनिल गुप्ता ने नए सदस्यों का परिचय करवाया। कार्यक्रम में बच्चों के लिए मनोरंजक खेलें करवाते हुए इनाम भी दिए गए। सदस्यों ने एक-दूसरे को तिलक लगाकर होली की बधाई दी। साथ ही परिषद को सहयोग करने वाले सदस्यों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में परिषद परिवार के देवेंद्र अग्रवाल, सोनू सिगला, सुबोध सूद, विजय वर्मा, जसवीर सिंह विर्क, संजय गुप्ता, संजीव खुराना आदि विशेष तौर पर परिवार सहित उपस्थित हुए। सोमेश शर्मा ने बखूबी मंच संचालन किया। शाखा प्रधान सुधीर चंद्र जैन तथा सचिव सुमेश शर्मा ने सभी का धन्यवाद किया।