लुधियाना में ब्यूटीफुल लेडीज ग्रुप ने मनाई हरियाली तीज, लोगों को पौधे लगाने के लिए किया प्रेरित
लुधियाना में सावन माह के उपलक्ष में आयोजित हरियाली तीज पर जमालपुर 33 फीट रोड पर स्थित रमनदीप क्लोनी में ब्यूटीफुल लेडीज ग्रुप की महिलाओं ने झूला झूलकर बोलियों के साथ गिद्दा डालकर व नाच गाना कर तीज का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया।
जागरण संवाददाता, लुधियाना। लुधियाना में सावन माह के उपलक्ष में आयोजित हरियाली तीज पर जमालपुर 33 फीट रोड पर स्थित रमनदीप क्लोनी में ब्यूटीफुल लेडीज ग्रुप की महिलाओं ने झूला झूलकर, बोलियों के साथ गिद्दा डालकर व नाच गाना कर तीज का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया। महिलाओं ने झूले के हिलकोरे लेते हुए कहा कि सावन की हरियाली में तीज के त्यौहार का आनंद अति प्रिय होता है। गांव में तीज मनाने वाली महिलाएं पेड़ों की डालियों में झूला लगाकर त्यौहार का आनंद उठाती हैं। शहर में भी पार्कों व अन्य जगहों पर झूले लगाकर तीज का आनंद लेती हैं। ग्रुप की महिलाओं ने वातावरण को शुद्ध रखने के लिए लोगों को अपने आस-पास अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए भी प्रेरित किया। महिलाओं ने कहा कि पौधों को लगाने से जहां वातावरण स्वच्छ और स्वस्थ रहता है वहीं लोगों को जिंदगी जीने में भरपूर आनंद मिलता है। इस अवसर पर लवनीत कौर, सविता बेला, पूनम, बलबीर कौर, नीतू, अतुल, ज्योति, तनु आदि मौजूद थे।
हरियाली की रंग में रंग मनाई तीज
ब्यूटीफुल लेडीस ग्रुप ने तीज त्यौहार मनाने का अनोखा ढंग अपनाया। ग्रुप की महिलाओं ने तीज के पावन अवसर पर हरियाली रंग में रंगने का निर्णय लिया और सभी महिलाएं हरे रंग की साड़ी हरे रंग की चूड़ियां, हरी बिंदी और अन्य सौंदर्य की वस्तुएं हरे रंग की खरीद कर पहनी। ग्रुप की महिला रूबी मिश्रा ने बताया कि तीज त्योहार भारतीय सभ्यता संस्कृति परंपरा की एक हिस्सा है जिसे उनके पूर्वज सदियों से मनाते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि त्योहार में महिलाएं अपनी उत्कृष्टता दिखाते हुए उमंग और खुशियों को जाहिर करती हैं। सावन की मां में बरसात की फुहार है और तीज त्योहार की उमंग से महिलाएं बच्चे उत्साहित रहते हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को भी तीज त्यौहार पर झूले का आयोजन किया जा रहा है जिसमें भारी संख्या में महिलाएं भाग लेगी और हरियाली उत्सव को आगे बढ़ाएगी।