Move to Jagran APP

स्वच्छ भारत अभियान के तहत छह मैदानों को संवारा

सफाई की मानव जिदगी में बहुत अहमियत है। साफ-आसपास हमारे तन व मन को निरोग रखता है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Oct 2021 05:58 PM (IST)Updated: Mon, 18 Oct 2021 05:58 PM (IST)
स्वच्छ भारत अभियान के तहत छह मैदानों को संवारा
स्वच्छ भारत अभियान के तहत छह मैदानों को संवारा

जागरण संवाददाता, जगराओं : सफाई की मानव जिदगी में बहुत अहमियत है। साफ-आसपास हमारे तन व मन को निरोग रखता है। साफ रहना व सफाई रखनी हमारा प्रारंभिक फर्ज बनता है। यह कहना है नेहरू युवा केंद्र लुधियाना के जगराओं ब्लाक के वालंटियर मनजोत सिंह व नवदीप कौर का। नेहरू युवा केंद्र लुधियाना के को-आर्डिनेट रशमीत कौर के दिशा- निर्देशों में जगराओं ब्लाक के गांव चक्र में स्वच्छ भारत अभियान के तहत छह खेल मैदानों की साफ-सफाई करवाई गई। चक्र स्पो‌र्ट्स अकादमी व 5जैब बाक्सिंग अकादमी के खिलाड़ियों व प्रबंधकों ने स्वच्छ भारत अभियान में बढ़-चढ़ाकर हिस्सा लिया। इस अभियान के तहत पालिथीन और अन्य डिस्पोजेबल को इकट्ठा किया गया। इस मौके पर वालंटियरों ने खेल मैदानों की साफ-सफाई की, पौधारोपण किया और पौधों को पानी दिया। वालंटियर ने खेल मैदानों के विभिन्न हिस्सों में नए कूड़ेदान भी रखे, ताकि कहीं भी कूड़ा फैंकने की मुश्किल न हो। इस मौके पर पंजाब फाउंडेशन के डायरेक्टर प्रिं. डा. बलवंत सिंह संधू ने जहां बच्चों की सफाई रखने के लिए प्रेरित किया, वहीं नेहरू युवा केंद्र लुधियाना के अधिकारियों व वालंटियरों का धन्यवाद किया। इस मौके पर रछपाल सिंह सिद्धू, संदीप सिंह सिद्धू, दर्शन सिंह चीमा, अमित कुमार, दर्शन सिंह चक्र, जगदेव सिंह गिल, जसकिरणप्रीत सिंह, अमित कुमार, अमनदीप सिंह व गांव के अन्य युवक मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.