लुधियाना में लिव-इन पार्टनर की पिटाई करना पड़ा महंगा, गुस्साई भीड़ ने युवक के बाल काटे; जूतों की पहनाई माला
लुधियाना के दुगरी में लिव-इन पार्टनर पर हमला करने वाले आरोपित को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। गुस्साए लोगों ने उसके बाल काटे, चप्पलों की माला पहनाई और पिटाई की।
-1777534731636_m.webp)
लुधियाना में लिव-इन पार्टनर पर हमला करने वाले को मिली भीड़ की सजा।
HighLights
लिव-इन पार्टनर पर हमला करने वाला आरोपित पकड़ा गया
स्थानीय लोगों ने आरोपित के बाल काटे, पिटाई की
आरोपित को चप्पलों की माला पहनाई गई
जागरण संवाददाता, लुधियाना। पंजाब के लुधियाना जिले के दुगरी इलाके में लिव-इन पार्टनर पर जानलेवा हमला कर फरार चल रहे आरोपित को बुधवार को स्थानीय लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा।
करीब पांच दिन से छिप रहे आरोपित को जैसे ही लोगों ने इलाके में देखा, उसे पकड़ लिया और पिटाई कर दी। घटना के बाद आरोपित इलाज के लिए पैसे देने का आश्वासन देता रहा, लेकिन बाद में इलाके से गायब हो गया।
बुधवार को आरोपित के इलाके में दिखाई देने की सूचना मिलते ही लोगों ने उसे घेर लिया और उसके बाल काटे और गले में चप्पलों का हार डाल दिया और जमकर पिटाई की।
बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले दुगरी में कलह के चलते युवक ने लिव-इन पार्टनर पर हमला कर दिया था। आरोपित शराब पीने का आदी बताया जा रहा है, जिसका महिला अक्सर विरोध करती थी। उसने महिला के बाल काट दिए और पिटाई कर दी। महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
