विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 11, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पत्नी रूठ कर मायके गई तो बैंक मैनेजर ने कार में खुद को जिंदा जलाया

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Sat, 11 Feb 2017 09:10 AM (IST)Updated: Sun, 12 Feb 2017 09:46 AM (IST)

लुधियाना में एक बैंक मैनेजर की पत्‍नी रूठ कर मायक गई तो उसने खुद को जिंदा जला लिया। वह कार में बंद हो गया और आग लगा ली।

पत्नी रूठ कर मायके गई तो बैंक मैनेजर ने कार में खुद को जिंदा जलाया
पत्नी रूठ कर मायके गई तो बैंक मैनेजर ने कार में खुद को जिंदा जलाया

जेएनएन, लुधियाना। पत्नी के मायके जाने और वापस न आने से परेशान एक बैंक मैनेजर ने खुद को कार में बंद कर आग लगा ली। इससे वह जिंदा जल गया। राहगीरों ने कार को जलती देख पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचित किया। फायर ब्रिगेड ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और कार में जल चुके नितिन का शव बाहर निकाला। पुलिस ने मैनेजर के पिता के बयान पर उसकी पत्नी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है।

कोटक महिंद्रा बैैंक के मार्केटिंग मैनेजर नितिन कौशल ने देर रात गांव संगोवाल स्थित गिल नहर के नजदीक खुद को कार समेत जिंदा जलाया। नितिन के पिता चंद्रशेखर ने पुलिस को बयान दिया कि उनका बेटा कोटक महिंद्रा बैैंक में मार्केटिंग मैनेजर था।

यह भी पढ़ें: उड़ान भरने के लिए तैयार मुंबई-चंडीगढ़ फ्लाइट में बड़ा हादसा टला

नितिन ने दो शादियां की थीं। पहली पत्नी से तलाक हो चुका था और 2014 में उसने नेहा नामक युवती से लव मैरिज की थी। इसके बाद से ही वह उनसे अलग दुगरी फेस 1 में किराये पर रहने लगा। अकसर उसकी पत्नी मायके चली जाती थी। पहले तो वह उसे मनाकर ले आता था, लेकिन दिसंबर में वह दोबारा अपने मायके चली गई।

यह भी पढ़ें: प्रेमी जोड़ा कर रहा था प्यार का इजहार, युवकों के गुट ने कर दिया हमला

परिजनों के अनुसार, नितिन ने काफी मिन्नतें कीं, लेकिन वह नहीं मानी। बस इसी बात को लेकर नितिन परेशान रहने लगा। वीरवार रात वह घर से अपनी ऑल्टो कार में निकला। देर रात तक वह घर नहीं लौटा। रात करीब डेढ़ बजे पुलिस को सूचना मिली कि संगोवाल के नजदीक एक कार में आग लगी है, जिसमें एक शख्स बैठा है। इसके बाद फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने आग बुझाई। पुलिस भी मौके पर पहुंची और कार से मिले नंबर से नितिन के परिजनों से संपर्क किया।

पत्नी को चैट के जरिए दी थी खुदकुशी करने की धमकी

पुलिस के मुताबिक नितिन की अपनी पत्नी के साथ वाट्सएप पर चैट हुई थी, जिसमें वह उसकी मिन्नतें कर रहा था। अंत उसने अपनी पत्नी को वाट्सएप पर ये भी लिख दिया था कि वह मरने जा रहा है। खुद की मौत राज न रह जाए, इसलिए नितिन ने पत्नी के साथ हुई सारी चैट को अपनी मां को भेज दिया और लिखा कि वह सब खत्म करने जा रहा है।

नितिन ने मां को भेजे मैसेज में लिखा

पुलिस के मुताबिक, नितिन ने जो मैसेज अपने परिजनों को भेजा है। उसमें लिखा है, मैैं अब बार-बार के झगड़ों से परेशान हो गया हूं। अब मैैं सब खत्म करने जा रहा हूं। मैैं अपने आप को खत्म कर रहा हूं। मेरी मौत का कारण पत्नी व ससुराल वाले हैं।

यह भी पढ़ें: ऑनर किलिंग: प्रेमिका को परिजनों ने मार डाला, प्रेमी ने भी दे दी जान

पुलिस करवाएगी डीएनए टेस्ट

नितिन का शव गाड़ी के साथ-साथ पूरी तरह से जल चुका था। पुलिस को कार से सिर्फ उसके पेट का कुछ हिस्सा मिला, जिसका पोस्टमार्टम भी नहीं हो सकता था। लिहाजा पुलिस ने उसे शव के हिस्सों को प्लास्टिक के लिफाफों में डालकर डीएनए के लिए भेजा गया है, ताकि पहचान हो सके कि ये नितिन का ही शव है या नहीं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।