जमीन से जुड़े इंसान थे अवतार सिंह बल्ला
दीन दुखियों की सहायता के लिए हर समय तैयार रहने वाले अवतार सिंह बल्ला का 26 अगस्त बुधवार को निधन हो गया था।
जासं, लुधियाना : दीन दुखियों की सहायता के लिए हर समय तैयार रहने वाले अवतार सिंह बल्ला का 26 अगस्त बुधवार को निधन हो गया था। उनकी आत्मिक शांति के लिए रखे श्री अखंड पाठ की समाप्ति व अरदास गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा मॉडल टाउन एक्सटेंशन में हुई।
पाकिस्तान के गांव सठ्ठी हकीमां, मंडी गुरांवाली जिला सरगोधा में जन्में अवतार सिंह देश के विभाजन के बाद परिवार सहित लुधियाना के फील्डगंज इलाके में आकर बस गए। यहां आकर लोहे का कारोबार आरंभ किया जिसमें उन्होंने काफी सफलता हासिल की।उनकी अंतिम अरदास में जिसमें शहर के कई गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए।
पूर्व कैबिनेट मंत्री जत्थेदार हीरा सिंह गाबड़िया ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि अवतार सिंह बल्ला जमीन और लोगों से जुड़े हुए इंसान थे। अवतार सिंह गरीबों और दीन- दुखियों की सहायता करना अपना प्रथम कर्तव्य समझते थे। उन्होंने हमेशा अकाली दल के लिए काम किया।
अवतार सिंह बल्ला के पुत्र गुरमंदिर पाल सिंह बब्बू बल्ला ने बताया कि उनके पिता ने 1982 में स्टील शटरिग का काम शुरू किया और अपनी सख्त मेहनत से शिव शटरिग स्टोर के नाम से पंजाब के कई शहरों में अपने यूनिट कायम किए। वह गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब, गुरुद्वारा शहीदां ढोलेवाल समेत कई धार्मिक और राजनीतिक संस्थाओं के साथ जुड़े हुए थे। उन्होंने महिताब सिंह परदेसी के साथ मिलकर सरगोधा गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल की स्थापना में अहम योगदान डाला। श्रद्धांजलि सभा में विधायक सिमरजीत सिंह बैंस, गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब के प्रधान प्रितपाल सिंह, मॉडल टाऊन वेलफेयर काऊसिल के प्रधान तजिदर सिंह डंग, नगर निगम में विरोधी दल के नेता हरभजन सिंह डंग, हल्का आत्म नगर कांग्रेस के इंचार्ज कमलजीत सिंह कड़वल, अरोड़ा महासभा के प्रधान अमरीक सिंह बतरा, सरगोधा एजूकेशन बोर्ड के परमिन्दरजीत सिंह डंग, खालसा सीमेंट स्टोर के बरिदर सिंह खालसा, गगनदीप सिंह, रमनदीप सिंह, इंदरप्रीत सिंह, सतनाम सिगला मधहोक, रविन्दरपाल सिंह मिका बल्ला, रणजोध सिंह रूबल, इंदरजीत सिंह कालू डंग, हैप्पी कोचर, राजू कोचर बब्बू डंग आदि मौजूद रहे।