यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 18, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मुंह बोले चाचा ने किया नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास
माछीवाड़ा के गांव में एक नाबालिग लड़की से उसके मुंह बोले चाचा ने दुष्कर्म की कोशिश की। पुलिस ने लड़की ...और पढ़ें

जेएनएन, श्री माछीवाड़ा साहिब : माछीवाड़ा के गांव में एक नाबालिग लड़की से उसके मुंह बोले चाचा ने दुष्कर्म की कोशिश की। पुलिस ने लड़की की मां की शिकायत पर आरोपित मनदीप के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी 13 साल की लड़की आठवीं में पढ़ती है। उसके अपाहिज पति घर पर ही रहते हैं और वह लोगों को घर कामकामज करती है। बेटी कभी-कभी गांव के धार्मिक स्थान पर सेवा करने चली जाती थी। वहां सेवा करते ए क बुजुर्ग का बेटा मनदीप उसकी बेटी पर गंदी नजर रखता था। उसने लड़की को सब्जबाग दिखाए कि वह उसे गांव से दूर निजी स्कूल में पढ़ाई के लिए भेजेगा और होस्टल का सारा खर्च भी खुद करेगा। लड़की उसे चाचा-चाचा कहकर बुलाती थी।
लड़की 15 मई को धार्मिक स्थान पर गई तो मनदीप ने उसे नींद की गोलियां दी और कहा कि वह ये गोलियां अपने पिता, मां और भाई के खाने में मिला दे। लड़की ने नींद की गोलियां सब्जी और दूध में मिला कर परिवार को दे दीं। कुछ दूध उसने खुद भी पी लिया। रात डेढ़ बजे मनदीप उनके घर आया और लड़की को अपने घर के पास ले गया और एक कमरे में उससे अश्लील हरकतें करते हुए दुष्कर्म की कोशिश की। हालांकि लड़की किसी तरह खुद को बचाकर भागकर अपने घर आ गई। तब तक उसकी मां की आंख खुल गई थी। उसने परिवार को सारी बात बताई। थाना मुखी इंस्पेक्टर राजेश ठाकुर और इंस्पेक्टर प्रवीन शर्मा ने बताया कि पीड़ित लड़की की मां के बयान पर अरोपित मनदीप के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।