Move to Jagran APP

लड़कों की पंद्रह सौ मीटर दौड़ में रंजोत ने पाया पहला स्थान

कमला लोहटिया सनातन धर्म कॉलेज में 27वीं वार्षिक एथलेटिक मीट का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Feb 2020 04:00 AM (IST)Updated: Sat, 15 Feb 2020 04:00 AM (IST)
लड़कों की पंद्रह सौ मीटर दौड़ में रंजोत ने पाया पहला स्थान
लड़कों की पंद्रह सौ मीटर दौड़ में रंजोत ने पाया पहला स्थान

जासं, लुधियाना : कमला लोहटिया सनातन धर्म कॉलेज में 27वीं वार्षिक एथलेटिक मीट का आयोजन किया गया। मुख्य मेहमान के तौर पर डॉ. परमिदर सिंह आहलूवालिया, डायरेक्टर, शारीरिक शिक्षा और खेल, पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ पहुंचे। परवीन ठाकुर, नेशनल जूडो कोच विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए।

loksabha election banner

प्रिसिपल डॉ. मुकेश कुमार महाजन ने आए मेहमानों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि डॉ. आहलूवालिया ने छात्रों को शरीर की सुनियोजित संभाल को जीवन के लिए सबसे अनिवार्य बताते हुए संतुलित आहार लेने, नियमित शारीरिक व्यायाम और खेलकूद में सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया। कॉलेज प्रबंधकीय समिति के प्रधान धर्म पॉल जैन, संदीप अग्रवाल, संदीप जैन और बृज मोहन रल्हन ने मुख्य अतिथि को सम्मान चिन्ह दिया। पहले दिन ये मुकाबले हुए

एथलेटिक मीट के पहले दिन लॉन्ग जंप (लड़के), चार सौ मीटर दौड़ (लड़के), जैवलिन थ्रो, शॉटपुट (लड़के), डिस्कस थ्रो (लड़के), डिस्कस थ्रो (लड़कियां) और दौ सौ मीटर दौड़ (लड़के) जैसी खेल स्पर्धाओं के लिए हीट और क्वालीफाइंग आयोजित किए गए, जबकि फाइनल में पंद्रह सौ मीटर दौड़ (लड़के), आठ सौ मीटर दौड़ (लड़के), दौ सौ मीटर दौड़ (लड़कियां), चार सौ मीटर दौड़ (लड़कियां) और लांग जंप (लड़कियां) की स्पर्धाएं आयोजित की गईं। ये रहे परिणाम

- पंद्रह सौ मीटर दौड़ (लड़के) : रंजोत ने पहला, अजय कुमार ने दूसरा और सोनू गुप्ता ने तीसरा स्थान पाया

- आठ सौ मीटर दौड़ (लड़के) : रंजोत ने पहला, अजय कुमार ने दूसरा और अजय ने तीसरा स्थान पाया

- चार सौ मीटर दौड़़ (लड़कियां): आरती ने पहला, आशा ने दूसरा और तरनम ने तीसरा स्थान पाया

- दौ सौ मीटर दौड़ (लड़कियां) : आरती ने पहला, तुलसी ने दूसरा, आशा ने तीसरा स्थान पाया

- लॉन्ग जंप (लड़कियां) : आरती ने पहला, तुलसी ने दूसरा, तरनम ने तीसरा स्थान पाया


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.