Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाब भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा का आराेप-गायक मूसेवाला की हत्या के लिए अरविंद केजरीवाल जिम्मेदार

    By Vipin KumarEdited By:
    Updated: Tue, 31 May 2022 12:29 PM (IST)

    Sidhu Moose wala Murder पंजाब भाजपा ने मूसेवाला की हत्या के लिए आप सरकार काे जिम्मेदार ठहराया है। प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा कि सरकार ने पहले सुरक्षा कम की और फिर गुप्त जानकारी सार्वजनिक करके महापाप किया।

    Hero Image
    पंजाब भाजपा के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा पत्रकाराें से बातचीत करते हुए। (जागरण)

    जागरण संवाददाता, संगरूर। Sidhu Moose wala Murder: रविवार को मानसा के गांव जवाहरके में पंजाबी गायक व कांग्रेसी नेता सिद्धू मूसेवाला के कत्ल के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जिम्मेदार ठहराते हुए भाजपा के प्रदेश प्रधान अश्वनी शर्मा ने आरोप लगाया कि पंजाब में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। पंजाब सरकार दिल्ली से अरविंद केजरीवाल व राधव चड्ढा चला रहे हैं। कानून व्यवस्था को बनाए रखना राज्य सरकार की जिम्मेदार होती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सिद्धू मूसेवाला की सुरक्षा को पहले कम करना व फिर इस गुप्त जानकारी के दस्तावेज को सार्वजनिक करके आप सरकार ने महापाप किया है। इसका खामियाजा सिद्धू मूसेवाला के कत्ल के रूप में भुगतना पड़ा है। अश्वनी शर्मा संगरूर में उपचुनाव के मद्देनजर रखी एक सभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे थे।

    दिल्ली में सेहत मंत्री पर ईडी की हुई रेड पर शर्मा ने कहा कि यह रेड एक वर्ष की जांच-पड़ताल के बाद हुई है। आम आदमी पार्टी रोम-रोम तक भ्रष्टाचार में डूबी हुई है, जिसका सबूत है कि गत दिनों पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपनी ही पार्टी के सेहतमंत्री को भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार करवाया है। अाम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार को खत्म करने का दम भरती थी अौर भ्रष्टाचार को खत्म करने की खातिर अब अपने ही मंत्रियों को गिरफ्तार करना पड़ रहा है।

    आम आदमी पार्टी पर कटाक्ष करते हुए अश्वनी शर्मा ने कहा कि अन्य पार्टियों पर परिवारवाद का आरोप लागने वाली आप पार्टी अब भगवंत मान की बहन मनप्रीत कौर को चुनाव में उतारने की फिराक में है, जो परिवार का सबूत है। भाजपा हाईकमान द्वारा अगले दिनों में जल्द ही संगरूर उपचुनाव का प्रत्याशी घोषित करेगी। भाजपा का शिअद (संयुक्त) व कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब कांग्रेस पार्टी के साथ लगातार राबता कायम करके संयुक्त तौर पर विचार विमर्श कर रही है, जिसके बाद हाईकमान अपने उम्मीदवार का एलान करेगा।

    उपचुनाव में उम्मीदवार कमल के फूल पर ही चुनाव लड़ेगा। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने देश की नुहार बदल दी है। अगर उपचुनाव में संगरूर लोकसभा सीट पर भाजपा का उम्मीदवार सांसद बनता है तो हलके की नुहार बदल जाएगी व संगरूर की सर्वपक्षीय विकास होगी। आम आदमी पार्टी की सरकार के दो माह के कार्यकाल दौरान सांस फूल गई है। दिन दिहाड़े कत्ले हो रहे हैं।

    किसान आत्महत्याएं कर रहे हैं। सरकार अपने चुनावी वादों से भाग रही है और हर वर्ग अपने हकों की खातिर सड़कों पर उतरकर संघर्ष करने को मजबूर हैं। दो माह के भीतर ही आप सरकार फ्लाप हो गई है। भाजपा की नीतियों व आम आदमी पार्टी की कुनीतियों को लेकर भाजपा उपचुनाव मैदान में उतरेगी। इस मौके पर भाजपा नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी, भाजपा नेता अरविंद केजरीवाल, जिला प्रधान रणदीप दियोल आदि उपस्थित थे।