ज्वेलरी के शोरूम में चोरी का अरोपित गिरफ्तार, जुर्म कबूला
रविवार देर रात को झांसी रानी चौक के नजदीक लखेवाले ज्वैलर के शोरूम के पीछे से अंदर दाखिल होकर छत से पीओपी तोड़कर नीचे दाखिल हुए दो चोरों ने शोरूम से डेढ़ लाख रुपए की लागत के गरीब सोना चोरी किया था।
संस, जगराओं : रविवार देर रात को झांसी रानी चौक के नजदीक लखेवाले ज्वेलरी के शोरूम के पीछे से अंदर दाखिल होकर छत से पीओपी तोड़कर नीचे दाखिल हुए दो चोरों ने शोरूम से डेढ़ लाख रुपए की लागत के गरीब सोना चोरी किया था। इसके संबंध में शोरूम के मालिक पवन वर्मा पुत्र रामनाथ निवासी मोहल्ला सूदां नजदीक चितपूर्णी मंदिर के बयान पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
शोरूम से सीसीटीवी फुटेज हासिल की गई थी। उस फुटेज में की गई जांच के बाद पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दूसरे की तलाश जारी है। थाना सिटी के प्रभारी इंस्पेक्टर ने निधान सिंह ने बताया की लखेवाले ज्वेलर के शोरूम में चोरी करने के आरोप में जांच के बाद सतविदर सिंह निवासी नजदीक सर्वहितकारी विद्या मंदिर स्कूल को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के दौरान उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। शराब तस्करी के आरोप में दो गिरफ्तार
लुधियाना : विभिन्न थाना क्षेत्रों की पुलिस ने शराब तस्करी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार कर केस दर्ज किया है। संबंधित थानों की पुलिस ने आरोपितो से अवैध शराब भी बरामद की है।
थाना डेहलों पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी करने वाले एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान गांव टिब्बा निवासी कुलदीप सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से आठ बोतल अवैध शराब बरामद की।
इसी तरह थाना डिवीजन नंबर छह पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस को आरोपित की पहचान बाबा मुकंद सिंह नगर निवासी महेश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से 29 आधी बोतलें बरामद की है। थाना डिवीजन नंबर छह पुलिस ने आरोपित महेश कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया। पुलिस आरोपित महेश कुमार से पूछताछ करने में जुटी हुई है।