वेतन न मिला तो 21 को 108 एंबुलेंस सेवा की जाएगी ठप
पंजाब सरकार की ओर से 108 एंबुलेंस सेवा का ठेका मुंबई की एक प्राइवेट कंपनी को दिया गया है।
जागरण संवाददाता, लुधियाना : पंजाब सरकार की ओर से 108 एंबुलेंस सेवा का ठेका मुंबई की एक प्राइवेट कंपनी को दिया गया है। 108 एंबुलेंस इंप्लाइज ऐसोसिएशन लुधियाना के प्रधान रंजोत सिंह वे कहा कि पंजाब सरकार की ओर से कर्मचारियों के वेतन एक से पांच तारीख तक दिए जाते हैं, दूसरी तरफ 108 एंबुलेंस कर्मचारियों को करीब दो महीने से वेतन नहीं मिला है। इसके चलते उन्हें आर्थिक व मानसिक परेशानी के दौर में से गुजरना पड़ रहा है। वहीं, कर्मचारी अपने घरों से डेढ़ सौ या दौ सौ किमी दूरी पर ड्यूटी दे रहे हैं। एसोसिएशन के समूह स्टाफ ने चेतावनी दी कि अगर बीस तारीख तक वेतन नहीं आता तो 21 नवंबर से 108 एंबुलेंस सेवा ठप की जाएगी और इसकी जिम्मेदारी कंपनी की होगी। एंबुलेंस कर्मचारियों ने पंजाब सरकार से अपील की है कि उन्हें कंपनी से छुटकारा दिलाया जाए और उनके वेतन में बढ़ोतरी की जाए।