विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 15, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लुधियाना में जीएनडीईसी में एलुमनी मीट का आयोजन, पुराने विद्यार्थियों ने कालेज में बिताए पलों को किया याद

By Vinay KumarEdited By:
Published: Mon, 15 Nov 2021 02:03 PM (IST)Updated: Mon, 15 Nov 2021 03:39 PM (IST)

लुधियाना में गुरु नानक देव इंजीनियरिंग कालेज में एलुमनी मीट का आयोजन किया गया। एलुमनी मीट में ढ़ाई सौ से ...और पढ़ें

लुधियाना के गुरु नानक देव इंजीनियरिंग कालेज में एलुमनी मीट का आयोजन किया गया।
लुधियाना के गुरु नानक देव इंजीनियरिंग कालेज में एलुमनी मीट का आयोजन किया गया।

जागरण संवाददाता, लुधियाना। कालेज समय की मस्ती व उस समय के बिताए दिनों को आज फिर कालेज परिसर में पुराने विद्यार्थियों ने याद किया। उन दिनों दोस्तों के साथ की जाने वाली पढ़ाई की एक अलग ही मजा था, कुछ यही बातें विद्यार्थियों ने साझा की। मौका रहा गुरु नानक देव इंजीनियरिंग कालेज(जीएनडीईसी) में आयोजित हुई एलुमनी मीट का जिसमें ढ़ाई सौ से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इससे पहले कालेज प्रिंसिपल डा. सहजपाल सिंह ने सभी विद्यार्थियों का स्वागत किया। कालेज के सभी पुराने विद्यार्थी आज सफल मुकाम पर है। उन्होंने आज इस मुकाम के लिए श्रेय कालेज को ही दिया।

एलुमनी विद्यार्थियों ने कहा कि भले ही समय के साथ-साथ कालेज का आधुनिकीकरण किया जा चुका है लेकिन सालों बाद कालेज आने पर आज फिर से पुरानी यादें ताजा हो गई है। कई विद्यार्थी तो अपने समय में लगने वाली कक्षाओं में भी गए और बैंचिज पर भी बैठ। यह एक ऐसा समय लगा, जब माहौल कुछ समय के लिए भावुक भी हुआ। एलुमनी विद्यार्थियों ने वर्तमान विद्यार्थियों से भी अपील की कि कालेज समय जीवन का गोल्डन पीरियड है। इसलिए हर पल को मस्ती और पढ़ाई दोनों में बिताएं।

इस दौरान कालेज के साल 1971 बैच के पच्चीस तथा 1996 बैच के 15 विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया। यूएसए से कार्यक्रम में शामिल हुए राजिंदर सिंह टांडा ने कहा कि उनके बैच ने पिछले पांच वर्षों में जीएनई के वर्तमान छात्रों के लिए करीब एक करोड़ रुपये की छात्रवृति सहायता प्रदान की है। उन्होंने पूर्व छात्रों से मौजूदा छात्रों की मदद करने करने का भी आहवान किया। कालेज प्रिंसिपल डा. सहजपाल सिंह, एलुमनी एसोसिएशन के अध्यक्ष डा. एच के ग्रेवाल, श्री ननकाना साहिब एजूकेशन ट्रस्ट के ट्रस्टी गुरचरन सिंह ग्रेवाल, निदेशक इंद्रपाल सिंह आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन एक-दूसरे को फिर से मिलने के वादे के साथ खत्म हुआ।