Move to Jagran APP

Firing in Ludhiana: लुधियाना में लोहड़ी वाले दिन पतंगबाजी करते समय किए हवाई फायर

Firing in Ludhiana लुधियाना में लोहड़ी वाली दिन धर्मपुरा के रहने वाले हर्ष कपूर की छत पर काफी लड़के पतंगबाजी कर रहे हैं। इनमें से किसी ने असले से हवाई फायर किए। जिसके तहत पुलिस ने अज्ञात आरोपित पर केस दर्ज किया है।

By Rohit KumarEdited By: Published: Sat, 16 Jan 2021 05:32 PM (IST)Updated: Sat, 16 Jan 2021 05:32 PM (IST)
पुलिस ने अज्ञात आरोपित के खिलाफ केस दर्ज किया है।

लुधियाना, जेएनएन। लोहड़ी वाले दिन पतंगबाजी करते समय एक युवक ने हवाई फायर किए। जिसकी सूचना डिवीजन नंबर तीन की पुलिस को दी गई। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति पर मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। यह मामला पुलिस ने एएसआइ बलौर सिंह के बयानों पर दर्ज किया है। बलौर सिंह ने बताया कि 13 जनवरी को उनकी पुलिस पार्टी धर्मपुरा पुली के पास मौजूद थी।

loksabha election banner

उन्हें सूचना मिली कि धर्मपुरा के रहने वाले हर्ष कपूर की छत पर काफी लड़के पतंगबाजी कर रहे हैं। इनमें से किसी ने असले से हवाई फायर किए। जिसके तहत पुलिस ने अज्ञात आरोपित पर केस दर्ज किया है।  बता दें कि कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक युवक द्वारा छत पर खड़े होकर हवाई फायर की वीडियो वायरल हो रही है। पुलिस ने वीडियो देखकर आरोपित पर केस दर्ज किया है। हैरानी वाली बात यह है कि पुलिस को यह मालूम है कि किसकी छत पर हवाई फायर किए गए हैं, लेकिन आरोपित का पता नहीं।

महिला समेत दो नाबालिग अगवा, मामला दर्ज

लुधियाना। शहर के तीन इलाकों में एक महिला समेत दो नाबालिक लड़कियां अगवा हो गई। पुलिस ने मामले दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। पहले मामले में थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस ने एक महिला के अगवा होने के मामले में अज्ञात व्यक्ति पर मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि छह जनवरी को वह काम पर गया था। जब वह घर लौटा तो उसकी पत्नी घर पर नहीं थी।

जिसके बाद उसने पुलिस को शिकायत दी। दूसरे मामले में शादी का झांसा देकर युवक एक नाबालिग लड़की को अगवा कर ले गया। परिवार के बयान पर थाना माडल टाउन की पुलिस ने जम्मू कालोनी माडल टाउन निवासी मोहम्मद ओसामा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। तीसरे मामले में भी शादी का झांसा देकर युवती को अगवा करने के मामले में एक युवक पर थाना डिवीजन नंबर सात की पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आरोपित की पहचान गांव मंडीरा जिला फतेहपुर निवासी राहुल कुमार के रूप में हुई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.