विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Punjab News: मुंबई से फरार आरोपी पंजाब से गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर महिला के साथ करता था दुष्‍कर्म

By Agency Edited By: Himani Sharma
Published: Mon, 26 Aug 2024 08:25 AM (IST)

Punjab News मुंबई से फरार दुष्‍कर्म का आरोपी पंजाब से गिरफ्तार हुआ है। शादी का झांसा देकर महिला से दुष्‍कर्म ...और पढ़ें

दुष्‍कर्म के फरार आरोपी को पुलिस ने पंजाब से किया गिरफ्तार (फाइल फोटो)
दुष्‍कर्म के फरार आरोपी को पुलिस ने पंजाब से किया गिरफ्तार (फाइल फोटो)

HighLights

  1. दिल्ली में महिला और आरोपी की हुई थी मुलाकात
  2. मुंबई से भागकर पंजाब के लुधियाना में छिपा था आरोपी

एएनआई, लुधियाना। मुंबई का एक आरोपित पंजाब के लुधियाना से गिरफ्तार किया गया है। शादी का झांसा देकर महिला से कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में रविवार को पंजाब के लुधियाना से 26 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।

महिला की शिकायत पर आरोपी को किया गिरफ्तार

खार पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने बताया कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को पंजाब से गिरफ्तार किया गया। आरोपी राघव राजेश अग्रवाल ने कथित तौर पर महिला के साथ कई बार बलात्कार किया।

दिल्ली में एक प्रदर्शनी में हुई थी महिला की मुलाकात

पीड़ित महिला और आरोपी की मुलाकात दिल्ली में एक प्रदर्शनी में हुई थी। महिला की शिकायत पर मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी की जांच की तो पता चला कि आरोपी अग्रवाल लुधियाना में है, जिसके बाद पुलिस की एक टीम लुधियाना पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर मुंबई ले आई।

यह भी पढ़ें: Farmers Protest: दिल्ली कूच करेंगे शंभू बॉर्डर पर बैठे किसान, SC आदेश के बाद बेनतीजा रही दूसरी बैठक