Move to Jagran APP

पंजाब में आप को झटका, सी‍नियर नेता फूलका बोले- नहीं करनी सूबे की राजनीति

पंजाब में आम आदमी पार्टी को झटका लगा है। पार्टी के वरिष्‍ठ नेता एचएस फूलका ने प्रदेश की राजनी‍ति से खुद को अलग करने की घोषणा की है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Sun, 19 Nov 2017 10:57 AM (IST)Updated: Sun, 19 Nov 2017 06:53 PM (IST)
पंजाब में आप को झटका, सी‍नियर नेता फूलका बोले- नहीं करनी सूबे की राजनीति
पंजाब में आप को झटका, सी‍नियर नेता फूलका बोले- नहीं करनी सूबे की राजनीति

जेएनएन, लुधियाना। पंजाब में आम आदमी पार्टी को एक और झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता व विधानसभा में विपक्ष के नेता रहे एचएस फूलका ने खुद को प्रदेश की राजनीति से अलग कर लिया है। फूलका ने कहा कि उन्हें प्रदेश स्तर की राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है। वह अब अपने हलके को मॉडल बनाने में जुटे हैं। इसके लिए वह पूरा समय अपने हलके को देना चाहते हैं।

loksabha election banner

गौरतलब है कि एचएस फूलका ने पहले विधानसभा में विपक्ष के नेता का पद भी छोड़ दिया था। अब उनके खुद को सूबे की राजनीति से अलग करने की बात से आम आदमी पार्टी के लिए परेशानी खड़ी हो सकती है। फूलका की इस बात से आम आदमी पार्टी को आने वाले निगम चुनावों में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा अकाली दल और कांग्रेस  प्रदेश स्तर पर आम आदमी पार्टी को घेर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: खैहरा का कोर्ट में पेश होेने से इन्कार, मान ने केजरी को दी मामले की जानकारी

राजनीतिक जानकारों का कहना है कि फूलका से उपयुक्त नेता आम आदमी पार्टी के पास नहीं है। खैहरा पर कांग्रेस लगातार ड्रग मामले और पराली जलाने के मामले में हमला कर रही है। यह आम आदमी पार्टी के प्रदेश इकाई के लिए परेशानी का सबब बनी है। अब फूलका जैसे वरिष्ठ नेता ने ऐसे समय में खुद को प्रदेश स्तरीय राजनीति से अलग कर दिया तो आम आदमी पार्टी के लिए बड़ी परेशानी होने वाली है।

एचएस फूलका से पत्रकार वार्ता के दौरान जब आम आदमी पार्टी की सूबा स्तरीय राजनीति में चल रही उठापटक पर सवाल किया तो उन्होंने साफ कर दिया कि उन्होंने सूबे की राजनीति से खुद को अलग कर दिया। अब वह अपने हलके पर फोकस कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह आजकल अपने हलके में सामाजिक और विकास कार्य करवाने में जुटे हैं। इसके लिए वह सभी दलों के सदस्यों को साथ लेकर चल रहे हैं।

यह भी पढ़ें: प्रिंसिपल ने घर बुलाकर छात्राओं से की अश्लील हरकतें, अब हुआ फरार


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.