Move to Jagran APP

मूंगी की फसल पर एमएसपी के नाम पर आप सरकार ने किया धोखा : सुखबीर

झूठ के सहारे और झूठे वादे करके सत्ता में आई आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार अपने सभी वादों और दावों से भाग रही है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 30 Jun 2022 09:28 PM (IST)Updated: Thu, 30 Jun 2022 09:28 PM (IST)
मूंगी की फसल पर एमएसपी के नाम पर आप सरकार ने किया धोखा : सुखबीर
मूंगी की फसल पर एमएसपी के नाम पर आप सरकार ने किया धोखा : सुखबीर

संवाद सहयोगी, जगराओं : झूठ के सहारे और झूठे वादे करके सत्ता में आई आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार अपने सभी वादों और दावों से भाग रही है। सबसे बड़ा धोखा आम आदमी पार्टी द्वारा पंजाब के किसानों से किया गया। यह आरोप शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल द्वारा लगाए गए। वह जगराओं की अनाज मंडी में मूंगी की फसल की खरीद संबंधी जायजा लेने के लिए पहुंचे हुए थे। सुखबीर बादल ने कहा कि पंजाब के लोगों द्वारा आम आदमी पार्टी के नेता अरविद केजरीवाल के झांसे में आकर उन्हें रिकार्ड बहुमत देकर जिताया था। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब के किसानों को गारंटी दी थी कि वह फसली चक्र में बदलाव करें। उन्होंने किसानों को मूंगी की फसल बीजने के लिए प्रेरित किया था और मूंगी की फसल पर सरकारी एमएसपी रेट 7275 रुपये तय किए थे। मुख्यमंत्री की गारंटी से प्रभावित होकर पंजाब के किसानों द्वारा राज्य में मूंगी की फसल की बिजाई की थी। जिसकी रिकार्ड पैदावार हुई। जगराओं की अनाज मंडी राज्य की सबसे बड़ी अनाज मंडी है जहां पर सबसे अधिक मूंगी की फसल आती है। यहां पर अब तक एक लाख क्विटल मूंगी की फसल आई, जिसमें से पंजाब सरकार द्वारा एमएसपी पर मात्र 2400 क्विटल मूंगी की फसल खरीद की गई। बाकी की फसल प्राइवेट कंपनियों द्वारा किसानों से दो दो-दो रुपये तक कम दाम पर खरीद की गई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के आश्वासन के बावजूद भी राज्य में किसानों को फसल पर एमएसपी नहीं मिल पाई। लोक सभा संगरूर की उपचुनाव में अकाली दल के पंथक एजंडे को लोगों ने बुरी तरह से नकार दिया और क्या अब सुखबीर बादल और उनकी पत्नी जोकि दोनों सांसद हैं वे लोक सभा में बंदी सिंहों की रिहाई के लिए आवाज उठाएंगे। इन दोनों सवालों का कोई वी जवाब दिए बगैर वह वहां से चले गए। इस अवसर पर पूर्व विधायक एसआर कलेर, शिरोमणि कमेटी सदस्य भाई गुरचरण सिंह ग्रेवाल के अलावा भारी संख्या में पार्टी वर्कर मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.