'सनातन एक होगा तो...', लुधियाना में धीरेंद्र शास्त्री की हनुमंत कथा में उमड़ी आस्था; सोमवार को लगेगा दिव्य दरबार
लुधियाना के ग्लाडा मैदान में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की श्री हनुमान कथा के दूसरे दिन भारी भीड़ उमड़ी, जहां उन्होंने सनातन को एकजुट करने का संदेश दिया।

लुधियाना में हनुमंत कथा कहते धीरेंद्र शास्त्री। फोटो सोशल मीडिया
HighLights
पंडित धीरेंद्र शास्त्री की हनुमान कथा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़।
सनातन को एकजुट करने का दिया संदेश, देश की मजबूती पर जोर।
सोमवार दोपहर 12 बजे दिव्य दरबार का होगा आयोजन।
जागरण संवाददाता, लुधियाना। चंडीगढ़ रोड स्थित ग्लाडा मैदान में बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की श्री हनुमान कथा के दूसरे दिन भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पंडाल में जगह कम पड़ने के कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाहर खड़े होकर कथा सुनते नजर आए।
पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने हनुमान जी के जीवन और उनकी भक्ति से जुड़े प्रसंग सुनाकर श्रद्धालुओं को संदेश दिया। उन्होंने कहा कि लुधियाना के लोग बहुत अच्छे हैं, उन्हें यहां पहले ही आ जाना चाहिए था, लेकिन देर आए दुरुस्त आए।
उन्होंने कहा कि वह सनातन को एक करने आए हैं। सनातन एक होगा तो देश मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग सनातन को तोड़ना चाहते हैं, जबकि उनका प्रयास जोड़ने का है। उन्होंने बताया कि सोमवार दोपहर 12 बजे दिव्य दरबार लगाया जाएगा।
यह भी पढ़ें- लुधियाना में आज से धीरेंद्र शास्त्री की हनुमंत कथा, ट्रैफिक रूट में बदलाव; भक्तों की समस्याओं का भी होगा निदान
बता दें कि लुधियाना के ग्लाडा ग्राउंड (वर्धमान मिल के सामने) में 26 से 30 सितंबर तक बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र शास्त्री हनुमंत कथा का रसपान करवाएंगे। इसका समय शाम तीन से सात बजे तक रहेगा। आयोजन को लेकर ग्लाडा ग्राउंड में विशाल पंडाल लगाया गया है। धीरेंद्र शास्त्री कथा के साथ-साथ श्रद्धालुओं की समस्याओं का निवारण भी करेंगे।
