Move to Jagran APP

बैंक का कर्ज था 18 लाख, 13 लाख बता मकान बेचा, चार लोगों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज Ludhiana News

Ludhiana Crime News लुधियाना में पुलिस ने चार लोगों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। आरोपित चार लोगों ने एक मकान के बैंक के 18 लाख रुपये कर्ज को 13 लाख बता कर बेच दिया। सच्चाई पता लगने पर खरीदार ने पुलिस को शिकायक की।

By Vinay KumarEdited By: Published: Mon, 30 Nov 2020 02:43 PM (IST)Updated: Mon, 30 Nov 2020 02:43 PM (IST)
धोखाधड़ी करने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। (फाइल फोटो)

लुधियाना, जेएनएन। लुधियाना के न्यू सुभाष नगर इलाके में एक मकान बैंक के पास 18 लाख रुपये में गिरवी पड़ा हुआ था। मगर चार लोगों ने उसका कर्ज 13 लाख रुपये बता कर आगे बेच दिया। सच्चाई पता चलने पर खरीदार ने पुलिस के पास शिकायत की। अब थाना टिब्बा पुलिस ने चारों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू की है। एसआइ बलदेव राज ने बताया कि आरोपितों की पहचान शिमला (हिमाचल प्रदेश) की तहसील राम बुशहर के अंर्तगत आते गांव कलेअ निवासी भगवान सिंह, सुरिंदर कुमार, लुधियाना के न्यू स्वतंत्र नगर निवासी सैमुअल सभ्रवाल तथा राजन शर्मा के रूप में हुई।

loksabha election banner

पुलिस ने न्यू सुभाष नगर निवासी गुरमीत सिंह की शिकायत पर उनके खिलाफ केस दर्ज किया। गुरमीत सिंह ने मार्च 2019 में पुलिस कमिश्नर के पास उनकी लिखित शिकायत दी थी। अपनी शिकायत में उन्होंने बताया कि आरोपितों ने न्यू सुभाष नगर इलाके में 75 वर्ग गज का एक मकान उन्हें 18.60 लाख रुपये में बेचा था। तब उन लोगों ने बताया कि उस मकान पर 13 लाख का बैंक लोन है। जिसकी किश्तें खरीददार देगा। जिसके चलते गुरमीत सिंह ने लोन की बाकी किश्तें चुकाने की शर्तों पर उन्हें 5.60 रुपये नकद दे दिए। मगर बाद में उन्हें बैंक की और से सूचित किया गया कि उस मकान पर 18 लाख रुपये का कर्ज है।

बैंक किसी भी समय उस मकान की कुर्की कर सकता है। आरोपितों ने ऐसा करके उनके साथ धोखाधड़ी की है। मामले की जांच के दौरान आरोप सही पाए जाने पर अधिकारियों ने आरोपितों पर केस दर्ज करने की सिफारिश कर दी। डीए लीगल की राय लेने के बाद उन पर केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.