Move to Jagran APP

41 साल की हुई भाजपा, नेताओं ने छतों पर झंडे लगाकर मनाया स्थापना दिवस

भारतीय जनता पार्टी 41 साल की हो गई है। पार्टी ने पूरे देश में स्थापना दिवस मनाया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 06 Apr 2021 08:11 PM (IST)Updated: Tue, 06 Apr 2021 08:11 PM (IST)
41 साल की हुई भाजपा,  नेताओं ने छतों पर झंडे लगाकर मनाया स्थापना दिवस
41 साल की हुई भाजपा, नेताओं ने छतों पर झंडे लगाकर मनाया स्थापना दिवस

जागरण संवाददाता, लुधियाना : भारतीय जनता पार्टी 41 साल की हो गई है। पार्टी ने पूरे देश में स्थापना दिवस मनाया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। भाजपा के जिला व प्रदेश पदाधिकारियों ने जिला कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व नड्डा का संबोधन सुना और उसके बाद भाजपा कार्यालय की छत पर पार्टी का झंडा लगाया। इसके अलावा भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी-अपनी छतों पर भी झंडे लगाए। यही नहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर में 25 मंडलों में भी पार्टी का स्थापना दिवस मनाया, जितनी देर तक भाजपा के जिला कार्यालय में स्थापना दिवस का कार्यक्रम चलता रहा उतनी देर दफ्तर के बाहर पुलिस की कड़ी सुरक्षा रही। इस दौरान पुलिस ने किसी को भी बिना पहचान के अंदर जाने नहीं दिया गया।

loksabha election banner

जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष पुष्पेंदर सिगल की अध्यक्षता में मनाया गया है। इस अवसर पर पंजाब भाजपा के महामंत्री जीवन गुप्ता, उपाध्यक्ष प्रवीण बांसल, कोषाध्यक्ष गुरदेव शर्मा देबी, कवंर नरिदर पाल सिंह, जसवंत सिंह छापा सहित वरिष्ठ नेता शामिल रहे।

भाजपा के जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिगल ने कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते कहा कि अपने खून पसीने से सींचकर भाजपा को विशाल वटवृक्ष बनाने वाले सभी वरिष्ठ नेताओं को हमेशा याद रखा जाएगा। इस मौके पर पंजाब कार्यकारिणी सदस्य अशोक लूम्बा, जतिदर मित्तल, संजय कपूर, संजीव बांसल, संतोष विज, भाजपा के जिला महामंत्री कांतेन्दु शर्मा, जिला उपाध्यक्ष महेश शर्मा, हर्ष शर्मा, अश्वनी बहल, विशाल गुलाटी, डा. सतीश कुमार, एससी मोर्चा के अध्यक्ष कुलविदर सिंह, मनु अरोड़ा व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.