विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लुधियाना में आवारा कुत्ते का आतंक, गली में खेल रहे 4 वर्षीय बच्चे को नोचा

Published: Mon, 07 Sep 2026 08:25 PM (IST)

लुधियाना के न्यू सतगुरु नगर में एक आवारा कुत्ते ने गली में खेल रहे चार वर्षीय बच्चे पर हमला कर ...और पढ़ें

लुधियाना में आवारा कुत्ते ने चार वर्षीय बच्चे को नोचा, घायल।

लुधियाना में आवारा कुत्ते ने चार वर्षीय बच्चे को नोचा, घायल।

HighLights

  1. न्यू सतगुरु नगर में बच्चे पर आवारा कुत्ते का हमला

  2. चार वर्षीय गौरांग को गंभीर चोटें, अस्पताल में भर्ती

  3. स्थानीय लोगों ने नगर निगम से कार्रवाई की मांग की

संवाद सूत्र, लुधियाना। न्यू सतगुरु नगर की गली नंबर-2 में रविवार को आवारा कुत्ते ने चार वर्षीय बच्चे पर हमला कर उसे बुरी तरह नोच दिया। जानकारी के अनुसार चार वर्षीय गौरांग अपने माता-पिता के साथ न्यू सतगुरु नगर में अपनी नानी के घर आया था।

वह अन्य बच्चों के साथ गली में खेल रहा था, तभी एक आवारा कुत्ता उस पर झपट पड़ा। कुत्ते ने बच्चे को कई जगह से नोच लिया। चीखने पर स्थानीय लोगों ने दौड़कर उसे कुत्ते के चंगुल से छुड़ाया।

घटना के तुरंत बाद परिजन बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज किया गया। कुत्ते के हमले से बच्चे के परिजनों में डर और रोष है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र की गलियों में लंबे समय से आवारा कुत्तों का आतंक बना हुआ है। शाम के समय कुत्तों के झुंड गली-मोहल्लों में घूमते रहते हैं, जिससे छोटे बच्चों और बुजुर्गों को खतरा रहता है।

लोगों ने नगर निगम प्रशासन से मांग की है कि आवारा कुत्तों की धरपकड़ और नसबंदी की कार्रवाई तेज की जाए, ताकि भविष्य में किसी बच्चे या राहगीर को ऐसे हमले का शिकार न होना पड़े।

यह भी पढ़ें- कुत्ता विवाद से सत्य निकेतन हादसे तक... क्यों चौतरफा घिरे MCD कमिश्नर संजीव खिरवार?

यह भी पढ़ें- 'यह जो कुत्ता बैठा है, यह पूर्व का थाना प्रभारी है,' शामली में आरोपित ने पुलिसकर्मियों से की अभद्रता; मुकदमा दर्ज