दहेज प्रताड़ना के आरोप में तीन ससुराली परिवार नामजद
दहेज के लिए विवाहिताओं का शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करने के आरोप में थाना वूमेन की पुलिस ने तीन ससुरालियों के 6 लोगों पर केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू की है।
जासं, लुधियाना : दहेज के लिए विवाहिताओं का शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करने के आरोप में थाना वूमेन की पुलिस ने तीन ससुरालियों के 6 लोगों पर केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू की है।
पहले मामले में पुलिस ने गांव जसपाल बांगड़ निवासी स्वर्णदीप कौर की शिकायत पर फतेहगढ़ साहिब के गांव तरखाण माजरा निवासी संदीप सिहं, उसके पिता जसवीर सिंह तथा मां जसमेल कौर के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस को दिए बयान में उसने बताया कि अक्टूबर 2017 में उसकी शादी आरोपित संदीप सिंह के साथ हुई थी। शादी के कुछ ही समय बाद और दहेज मांगने को लेकर आरोपितों ने उसे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।
दूसरे मामले में पुलिस ने हैबोवाल कलां के लक्ष्मी नगर निवासी वर्खा की शिकायत पर हिमाचल प्रदेश के चिंतपूर्णी स्थित गांव गंगोट निवासी विवेक रत्न तथा उसके पिता ईश्वर दत्त के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस को उसने बताया कि सितंबर 2014 में उसकी शादी आरोपित विवेक के साथ हुई थी। शादी के कुछ ही समय बाद दहेज की और मांग को लेकर आरोपितों ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। नवंबर 2009 में हुई शादी, दहेज न देने पर किया परेशान
एक अन्य मामले में पुलिस ने किदवई नगर निवासी नमृता वर्मा की शिकायत पर गुरु नगर के सी-ब्लॉक निवासी अमित कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस को उसने बताया कि नवंबर 2009 में उसकी शादी अमित के साथ हुई थी। शादी के कुछ ही समय बाद दहेज की और मांग को लेकर आरोपितों ने उसे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।