विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हिंदी फिल्म 'स्पेशल 26' की तर्ज पर पंजाब के किसान से 25 लाख लूटे, आयकर अधिकारी बनकर आए थे लुटेरे

By Vipin KumarEdited By:
Published: Sun, 04 Sep 2022 01:08 PM (IST)Updated: Sun, 04 Sep 2022 01:18 PM (IST)

Loot In Ludhiana पंजाब के खन्ना में एक बड़ी वारदात सामने आई है। यहां किसान से 25 लाख रुपये लूट ...और पढ़ें

हिंदी फिल्म 'स्पेशल 26' की तर्ज पर किसान से लूट। (जागरण)
हिंदी फिल्म 'स्पेशल 26' की तर्ज पर किसान से लूट। (जागरण)

जागरण संवाददाता, खन्ना (लुधियाना)। Loot In Ludhiana अभिनेता अक्षय कुमार की हिंदी फिल्म 'स्पेशल 26' में एक ग्रुप आयकर अधिकारी तो कभी सीबीआइअधिकारी बनकर अमीर लोगो के घरों में घुसता है और माल लूकर फरार हो जाता है। इसी से प्रेरित होकर एक गिरोह ने खन्ना के गांव रोहणों खुर्द में एक किसान के घर में घुसे और 25 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। लुटेरों के पास हथियार भी थे। सभी एक कार में सवार थे जो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी है।

तड़के 5 बजे के करीब वारदात

रविवार तड़के 5 बजे के करीब एक सफेद रंग की कार रोहणों खुर्द के किसान सज्जन सिंह के घर के बाहर आकर रुकी। उन्होंने गेट खड़काया। अंदर से पूछने पर खुद को आयकर अधिकारी बता गेट खुलवाया। अंदर आकर उन्होंने हथियार निकाल लिए व सभी घरवालों को एक कमरे में बन्द कर 25 लाख रुपए नकदी लेकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।

कुछ दिन पहले बेची है जमीन

सज्जन सिंह ने बताया कि घर के अंदर 4 लोगों ने आयकर अधिकारी बनकर प्रवेश किया। उनके पास पिस्तौल थे, वो पैसे लेकर फरार हो गए। परिवार ने कुछ दिन पहले ही जमीन बेची थी और जमीन ही खरीदनी थी। डीएसपी खन्ना विलियम जेजी ने कहा कि कार की सीसीटीवी फुटेज मिली है। उसकी पहचान की जा रही है।

किसी नजदीकी पर शक की सूई

जानकारी के अनुसार खन्ना पुलिस की जांच में किसी नजदीकी पर ही शक की सूई घूम रही है। पता चला है कि आरोपितों ने आते ही घर के मालिक को नाम से बुलाया और यह भी बताया कि 25 लाख घर में किस जगह और किस पेटी में रखे हैं। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप का माहाैल है।

यह भी पढ़ें-Sidhu Moose Wala Murder: पंजाब एवं दिल्‍ली की चार जेलों में बंद गैंगस्‍टरों ने रची थी सिद्धू मूसेवाला की हत्‍या की साजिश