संधू कालोनी में गटर से मिला कंकाल
थाना टिब्बा के तहत आने वाली संधू कालोनी में वीरवार शाम को गटर से एक कंकाल मिला है।
By JagranEdited By: Published: Fri, 05 Mar 2021 05:00 AM (IST)Updated: Fri, 05 Mar 2021 05:00 AM (IST)
संसू, लुधियाना। थाना टिब्बा के तहत आने वाली संधू कालोनी में वीरवार शाम को गटर से एक कंकाल मिला है। पुलिस ने कंकाल को गटर से निकालकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। शुक्रवार को फारेंसिक टीम इसकी जांच करेगी। थाना प्रभारी मोहम्मद जमील का कहना है कि संधू नगर में गटर की सफाई का काम चल रहा था। अनुमान है कि कंकाल एक से डेढ़ साल पुराना है। हत्या कर शव को छुपाया गया था या दुर्घटना का शिकार हुआ था इसकी जांच की जाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें