लुधियाना के जगराओं में एडीसी डा. कत्याल ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज, स्वतंत्रता सेनानियों व उनके परिजनों को किया सम्मानित
Ludhiana Jagraon Republic Day Celebration 2021ः लुधियाना की जगराओ में तहसील स्तरीय 72वां गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। समारोह में एडीसी जगराओं डा. नीरू कत्याल गुप्ता मुख्य मेहमान के तौर पर उपस्थित हुए। इस दौराम उन्होंने कोरोना काल में बेहतर सेवाएं देने वालों को सम्मानित किया।
जगराओं, जेएनएन। सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ब्वायज में सब-डिवीजन मैजिस्ट्रेट नरिंदर सिंह धालीवाल की अध्यक्षता में तहसील स्तरीय 72वां गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। समारोह में एडीसी जगराओं डा. नीरू कत्याल गुप्ता मुख्य मेहमान के तौर पर उपस्थित हुए। समारोह की शुरुआत डा. कत्याल ने राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर किया। इस मौके पर डा. कत्याल ने कहा 26 जनवरी 1950 को हमारे देश का संविधान बना है और हम सब को संविधान के अनुसार हर कानून का पालन करना चाहिए।
समारोह में मुख्य मेहमान एडीसी जगराओं डा.नीरू कत्याल गुप्ता पुलिस व एनसीसी कैडिट की टुकड़ी को सलामी देते हुए।
इस माैके डा. कत्याल को पुलिस की टुकड़ी व सिधवां कालेज के एनसीसी कैडिट ने परेड कर सलामी दी। उन्होंने देश को आजादी दिलाने वाले शूरवीरों को याद करते हुए स्वतंत्रता सेनानियों व उनके परिजनों को सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जगराओं शहर में मेरा दादका परिवार है और वहीं मुझे बतौर एडीसी कार्य करने का अवसर मिला हुआ है।
समारोह में मुख्य मेहमान एडीसी जगराओं डा.नीरू कत्याल गुप्ता राष्ट्र के नाम अपना संदेश सुनाते हुए।
इस मौके पर एडीसी डा. कत्याल व एसडीएम नरिंदर सिंह धालीवाल ने कोविड-19 के समय बेहतरीन सेवाएं देने वाले विभिन्न विभागों के अधिकारों व स्टाफ को सम्मानित किया। जिसमें सिविल अस्पताल जगराओं के एसएमओ डा.प्रदीप कुमार महिंद्रा, सिविल अस्ताल सिधवां बेट के एसएमओ डा. मनदीप कौर सिद्धु सहित अन्य सदस्यों को सम्मानित किया।
एडीसी जगराओं डा.नीरू कत्याल गुप्ता स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार के सदस्यों को सम्मानित करते हुए।
इस मौके पर राष्ट्रीय सफाई सेवक एसोसिएशन के चेयरमैन गेजाराम, तहसीलदार जीवन कुुमार गर्ग, नायब तहसीलदार सतगुरू सिंह, नायब तहसीलदार सिधवां बेट हरीश कुमार,नगर काउंसिल के कार्यकारी अधिकारी संजय बांसल,पंजाब रोडवेज एंड पेप्सू के डायरेक्टर पुरूषोत्तम लाल खलीफा, ब्लाक खेतीबाड़ी अफसर जगराओं डा.गुरदीप सिंह, ब्लाक खेतीबाड़ी अफसर सिधवांबेट डा. गुरमुख सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें