Move to Jagran APP

Ludhiana Republic Day 2021: हाउस वाइफ के लिए बनी मिसाल, रजनी बेक्टर को पदमश्री अवार्ड

Ludhiana Republic Day 2021 क्रीमिका ग्रुप की मैनेजिंग डायरेक्टर रजनी बेक्टर ने बिजनेस की दुनिया में कदम रखा और 43 साल की कड़ी मेहनत से नई इबारत लिख दी। उनकी मेहनत से ही आज वह देश का सबसे प्रतिष्ठित पुरुस्कार पदमश्री हासिल कर रही है।

By Rohit KumarEdited By: Published: Tue, 26 Jan 2021 08:36 AM (IST)Updated: Tue, 26 Jan 2021 08:36 AM (IST)
Ludhiana Republic Day 2021: हाउस वाइफ के लिए बनी मिसाल, रजनी बेक्टर को पदमश्री अवार्ड
कराची में पैदा हुई रजनी बेक्टर परिवार के साथ दिल्ली आकर बस गईं।

लुधियाना, मुनीश शर्मा। एक समय था जब क्रीमिका ग्रुप की मैनेजिंग डायरेक्टर रजनी बेक्टर को परिवार के लोग ही बिजनेस की दुनिया में आने से रोक रहे थे। उनमें कुछ अलग करने की जिद और सपनों को पूरा करने की दृढ़ इच्छा थी। बिजनेस की दुनिया में कदम रखा और 43 साल की कड़ी मेहनत से नई इबारत लिख दी। रजनी बैक्टर कहती हैं कि वर्ष 1978 में जब उन्होंने बिजनेस के क्षेत्र में कदम रखा तो उस वक्त उनके पति स्वर्गीय धर्मवीर बैक्टर और ससुर स्वर्गीय लक्ष्मण दास ने उन्हें प्रेरित किया।

loksabha election banner

आज वे जिस मुकाम पर पहुंची है, उसका श्रेय उन्हीं को जाता है। आज वह देश का सबसे प्रतिष्ठित पुरुस्कार पदमश्री पाने का सपना भी नहीं देख पातीं। इस समय ग्रुप का 800 करोड़ रुपये का टर्नओवर है। उनके दो बेटे अनूप बैक्टर और अक्षय बैक्टर कंपनियों का संचालन कर रहे हैं।

1978 में कंपनी ने रखा नींव पत्थर

बंटवारे के बाद कराची में पैदा हुई रजनी बेक्टर परिवार के साथ दिल्ली आकर बस गईं। पढ़ाई पूरी करने के बाद लुधियाना में उनकी शादी हुई। रजनी को शुरू से ही बिस्किट बनाने का शौक था। अपने शौक को उन्होंने प्रोफेशन बनाने की ठानी। वर्ष 1978 में उन्होंने घर से इस काम को शुरू कर दिया। वक्त के साथ आगे बढ़ते हुए उन्होंने अपनी कंपनी शुरू की जिसका नाम 'मिसेज बेक्टर्स फूड स्पेशियलिटीज' रखा। कंपनी इस समय क्रिमिका ब्रांड से बिस्किट, ब्रैड और आइसक्रीम दुनिया के 50 देशों में निर्यात होते हैं।

कंपनी का पिछले साल का टर्नओवर 800 करोड़ रुपये था। हाल ही में रजनी ने कंपनी द्वारा 550 करोड़ रुपये का आइपीओ लांच किया है। यह चंद ही दिन में दो गुना दाम तक पहुंच गया। 31 मार्च 2020 को कंपनी का राजस्व  762 करोड़ रुपये था। इस दौरान कंपनी ने 30 करोड़ रुपये टैक्स भी चुकाया। कंपनी की मैन्यूफैक्चिङ्क्षरग यूनिट पंजाब के अलावा हिमाचल प्रदेश, ग्रेटर नोएडा, खपोली और बंगलुरू में भी है।

महिलाएं जीवन में ठान लें, तो हर मुश्किल होगी आसान

महिलाओं को जीवन में आगे बढ़ने के लिए किसी भी तरह की अड़चन से नहीं डरना चाहिए। समानता का अधिकार केवल कागजों तक सीमित नहीं है। अगर हमें जीवन में आगे बढ़ना है, तो हर चुनौती का सामना कर आगे बढऩा चाहिए। इसके साथ ही महिलाएं अपनी इच्छाओं को दबाने की बजाए, जीवन में आगे बढ़कर मिसाल बनने का काम करें।

परिवार के लिए जिम्मेदारी को निभाते हुए भी सपनों को पूरा किया जा सकता है। मेरे शौक ने मेरी जिंदगी को बदल दिया। आज परिवार को मुझ पर गर्व है, इसके लिए मुझे कुछ परिवारिक सदस्यों के ताने भी सहने पड़े। कुछ समय की अड़चनों और परेशानियों के लिए सपनों को खत्म न करें। जीवन में किसी का नुकसान किए बिना आगे बढऩे के लिए सदा तत्पर रहें।

मेरी जीवन की शुरुआती किचन आज भी जिंदा

मैंने अपना आइसक्रीम, कुकीज और पयूडिंग बनाने का काम सराभा नगर स्थित 13 सी से किया। मेरे घर में आज भी वो किचन ङ्क्षजदा है, जहां से मैंने अपने करियर की शुरुआत की। वह ओवन और आइसक्रीम बनाने की हैंड मशीन को आज भी मैं इस्तेमाल करती हूं। मेरे इन पुराने बर्तनों से भी मुझे पहले दिन की भांति आज भी प्यार है।

पंजाब की महिलाएं सक्षम, भरें उड़ान

पंजाब की महिलाओं में जीवन में आगे बढ़ने की ललक है और सक्षम है। पंजाब की महिलाएं बिजनेस में आगे बढ़ रही हैं। मुझे पंजाब पर गर्व है कि यहां की महिलाएं कई सेक्टर में तेजी से आगे बढ़ रही हैं। मेरा यह अवार्ड खासकर महिलाओं को समर्पित है, जो एक अच्छी बहु, मां और पत्नी बनकर भी समाज कुछ अलग कर दिखा एक मिसाल बनती हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.