Move to Jagran APP

'धन संग्रह की करो तैयारी-आ गए हैं अवधविहारी' के जयघोष से गूंजा लुधियाना

प्रभु श्री राम जी के विशाल भव्य मंदिर के निर्माण को लेकर लुधियाना में प्रभातफेरियां निकाल विहिप के कार्यकर्ता जनजन को श्री राम कारज हेतु प्रेरित कर रहे हैं। आज मधन संग्रह की करो तैयारी आ गए है अवधविहारी का जय घोष से पूरा महानगर गूंज उठा।

By Rohit KumarEdited By: Published: Fri, 15 Jan 2021 02:33 PM (IST)Updated: Fri, 15 Jan 2021 02:33 PM (IST)
लुधियाना में श्री राम भक्त धन संग्रह अभियान के साथ जुड़कर उत्साहित नजर आ रहे हैं।

लुधियाना, जेएनएन। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र में प्रभु श्री राम जी के विशाल भव्य मंदिर के निर्माण को लेकर महानगर में प्रभातफेरियां निकाल विहिप के कार्यकर्ता जनजन को श्री राम कारज हेतु प्रेरित कर रहे हैं। आज महानगर में (धन संग्रह की करो तैयारी, आ गए है अवधविहारी) का जयघोष श्री रामभक्तों के मुखारबिंद से निकल जनजन तक पहुंच रहा है।

loksabha election banner

महानगर में अनगिनत श्री राम भक्त भी इस धन संग्रह अभियान के साथ जुड़कर उत्साहित नजर आ रहे हैं। महानगर में श्री राम मंदिर के भव्य निर्माण का रामकारज आज के प्राणियों के जीवनकाल में 492 बर्षो के संघर्ष बाद आना ही प्राणिमात्र के लिए प्रभु की असीम कृपा समान है। उक्त शव्दों का प्रगटावा जिला संयोजक राकेश कुमार, सह संयोजक पाली सहजपाल ने किया।

उन्होंने बताया कि मात्र कुछ घंटो पश्चात ही महानगर में धन संग्रह करने हेतु टोलियां सक्रिय हो जाएंगी और घर-घर में जाकर श्री राम भक्तों के भाव एकत्रित कर श्री राम कारज हेतु आयोध्या श्री रामजन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण हेतु भेजेगी। आज रघुनाथनगर के गुरप्रीत नगर मोहल्ला शिव मंदिर से प्रभात फेरी का शुभारंभ हुआ प्रभात फेरी काली सड़क, सरताज नगर, नूरवाला रोड, आनंदपुरी की गलियों से होकर जिला सह प्रचार प्रमुख के निवास स्थान पर पहुंची, जहां इलाका निवासियों द्वारा पुष्प वर्षा कर उसका स्वागत किया और श्री हनुमान चालीसा पाठ के साथ आज की प्रभात फेरी को विश्राम दिया गया।

इस मौके योगेश जैन,संयोजक केशव कौड़ा, सह संयोजक डा. सतीश,सह संयोजक संदीप शर्मा, मन्नू अरोड़ा जिला सह प्रचार प्रमुख, कोषाध्यक्ष सुनील धवन, गगनदीप अग्रवाल,लक्की शर्मा, रेखा अरोड़ा, कमल घई, रेखा शर्मा, पिंकी अरोड़ा, रीटा रानी,रितु, नीलम,केशव स्याल, सुभाष चुघ, संजय अग्रवाल, महावीर शर्मा, सतिंदर पाल शर्मा, रमेश गुप्ता, पन्ना लाल, जय हिंद, नवीन शर्मा, हर्ष शर्मा, लवली शर्मा, नवल शर्मा, गगन अग्रवाल, हैप्पी, प्रेम व अन्य उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.