Ludhiana Christmas Celebration 2020: लुधियाना में आज यहां मनाएं क्रिसमस सेलिब्रेशन
Ludhiana Christmas Celebration 2020 लुधियाना की सबसे पुरानी व एतिहासिक सीएमसी की कैलगरी चर्च आज केवल दो घंटे के लिए खुलेगी। आज क्रिसमस के दिन कैलगरी चर्च में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक प्रार्थना सभा चलेगी।
लुधियाना, जेएनएन। दिसंबर की शुरुआत में जिस त्योहार का सभी को इंतजार रहता है, वह होता है क्रिसमस का। बेशक क्रिसमस के रंग में होटल, रेस्तरां, माल्स, मार्केट काफी दिन पहले से रंग चुके थे और हर किसी ने क्रिसमस से पहले भी अपनी तरह से प्री क्रिसमस सेलिब्रेशन की थी जिसमें क्रिसमस को लेकर होटल्स, रेस्तरां ने केक मिक्सिंग सेरेमनी की थी। महिलाओं ने किट्टी पार्टी क्रिसमस थीम पर आयोजित की थी, आदि शामिल रहा था। लेकिन क्रिसमस के दिन ही असल सेलिब्रेशन का माहौल रहेगा।
बाजारों, माल्स, शोरूम के बाहर तैयार किए सांता क्लाज बच्चों, आने-जाने वालों को लुभाएंगे। यहां तक कि छोटे बच्चों को सांता क्लाज कैंडीज देगा, वहीं युवा दोस्तों संग इस दिन को अपने-अपने तरीके से सेलिब्रेट करेंगे। दूसरी तरफ क्रिसमस के मौके के लिए शहर की चर्च काफी दिन पहले से ही सजाई गई है। हालांकि कोविड-19 को देखते हुए शहर की अलग-अलग चर्च ने क्रिसमस से पहले वर्चुअल तरीके के साथ प्रार्थना सभा आयोजित की तो किसी चर्च ने क्रिसमस से एक दिन पूर्व कुछ लोगों के साथ प्रार्थना सभा की।
आज दो घंटे के लिए खुलेगी कैलगरी चर्च
शहर की सबसे पुरानी व एतिहासिक सीएमसी की कैलगरी चर्च क्रिसमस के दिन यानी आज केवल दो घंटे के लिए खुलेगी। चर्च के राम दरबार ने कहा कि पुरानी चर्च होने के कारण यहां क्रिसमस के दिन लोगों की काफी भीड़ रहती है, जिसके मद्देनजर क्रिसमस के दिन सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक प्रार्थना सभा चलेगी। इसके बाद चर्च को बंद कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसा पहली बार है, जब क्रिसमस से पहले होने वाले सभी कार्यक्रमों को रद किया गया है।