दीवान टोडर मल्ल सेवा रसोई में 10 रुपये में मिलेगा खाना
अयोध्या में श्रीराम मंदिर के लिए भूमि पूजन को समर्पित दीवान टोडर मल्ल रसोई का शुभारंभ संतजनों ने शिवपुरी में किया।
जागरण संवाददाता, लुधियाना : अयोध्या में श्रीराम मंदिर के लिए भूमि पूजन को समर्पित दीवान टोडर मल्ल रसोई का शुभारंभ संतजनों ने शिवपुरी में किया। इसमें 10 रुपये में भरपेट खाना दोपहर 12 से तीन बजे तक उपलब्ध रहेगा। सप्ताह के छह दिन सोमवार से शनिवार यहां कोई भी व्यक्ति भरपेट खाना खा सकता है। इसके साथ ही पैकिग की व्यवस्था भी रहेगी। श्री हिदू न्यायपीठ द्वारा संचालित इस रसोई के शुभारंभ पर मौजूद पीठ प्रवक्ता प्रवीण डंग ने बताया कि संतजनों के आदेश पर रसोई का आगाज अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर की भूमिपूजन वाले शुभ दिन रखा गया। उन्होंने बताया कि रसोई में हर जरूरतमंद को भरपेट खाना मुहैया करवाया जाएगा। खाने की क्वालिटी भी घर जैसी ही होगी। हर दिन अलग अलग सब्जियां परोसी जाएंगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि अगर आपके आसपास कोई जरूरतमंद है तो इस सुविधा के बारे में जानकारी दें ताकि वह इसका लाभ उठा सके।
स्वामी रामेश्वर दास त्यागी, स्वामी अध्यात्मानंद महाराज ने मंत्रोच्चारण, विधि विधान के साथ पूजन करके किचन का शुभारंभ किया। डंग ने रसोई के नामकरण की जानकारी देते बताया कि दीवान टोडर मल्ल का नाम सनातन धर्म और सिख इतिहास में सदैव सम्मानीय रहेगा। दीवान टोडर मल्ल ने फर्ज निभाते हुए गुरु साहिब के प्रति जो निष्ठा, समर्पण भावना, वफादारी दिखाई उससे वह सदा के लिए अमर हो गए। स्वामी रामेश्वरनंद महाराज, स्वामी अध्यात्मानंद महाराज ने कहा कि दीवान टोडर मल्ल के नाम से पुण्य कार्य को शुरू करना सिख और हिन्दू भाईचारे के लिए मिसाल है। इस अवसर पर कुलदीप जैन, भूपिदर बंगा, प्रमोद सूद, प्रवेश टिक्का, कमल, कुलदीप जैन, रजत सूद, मदनलाल डंग, कमलजीत सिंह मौजूद रहे।