श्रमिक स्पेशल: चलनी थी आठ ट्रेनें और प्रशासन ने 28 का संदेश भेज उलझाया
लुधियाना से बिहार और उत्तर प्रदेश के लिए वीरवार को अलग-अलग जिलों के स्टेशन में यात्रियों को ले जाने वाली नौ श्रमिक स्पेशल ट्रेन रवाना हुई। इनमें कुल 14400 यात्री सवार हुए।
लुधियाना, जेएनएन। लुधियाना से बिहार और उत्तर प्रदेश के लिए वीरवार को अलग-अलग जिलों के स्टेशन में यात्रियों को ले जाने वाली नौ श्रमिक स्पेशल ट्रेन रवाना हुई। इनमें कुल 14,400 यात्री सवार हुए। सभी ट्रेनें समय पर रवाना हुई। श्रमिकों की स्क्री¨नग गुरु नानक स्टेडियम में हुई। उसके बाद उन्हें रेलवे स्टेशन तक पहुंचाया गया। वीरवार को आठ ट्रेनें लुधियाना और एक खन्ना से रवाना हुई। सभी में 1600 यात्री गए। हालांकि पहले लुधियाना से सात ट्रेनें ही जानी सुनिश्चित थीं, मगर बिहार के सहरसा जाने वाले यात्रियों की अधिक संख्या को देखते हुए रात 11.50 बजे प्रशासन की तरफ से ट्रेन भेजी गई।
दूसरी तरफ एक बार फिर से जिला प्रशासन की तरफ से गंतव्य स्टेशन को लेकर गलत संदेश भेजने से श्रमिकों में असमंजस रहा। दरअसल, प्रशासन की ओर से जारी लिस्ट में ट्रेनों के गंतव्य स्टेशन के स्टॉपेज को अलग से ट्रेन संख्या बता दी गई। इस असमंजस से श्रमिक उलझे रहे। वे 28 ट्रेनों की चर्चा कर अलग-अलग स्टेशनों की बात कर उनके प्लेटफार्म से चलने को लेकर पूछताछ करते रहे।
वहीं दोपहर तक रेलवे ने क्लियर किया कि मात्र आठ ट्रेनें जाएंगी और अन्य रास्ते में आते स्टेशन हैं जहां पर ये ट्रेनें रुकेंगी। फिर श्रमिक ट्रेनों में रवाना हुए।
वीरवार को किस-किस स्टेशन के लिए रवाना हुई ट्रेन
1. दोपहर 12.00 बजे - नवादा (बिहार), लुकवाँ (यूपी), औरंगाबाद (बिहार) और रोहतास (बिहार)।
2. दोपहर 2.00 बजे - जमुई (बिहार), सुल्तानपुर (उत्तर प्रदेश), भभुआ (बिहार), औरंगाबाद (बिहार)।
3. दोपहर 4.00 बजे - सुपौल (बिहार), सहरसा (बिहार), बेगूसराय (बिहार), हाजीपुर (बिहार)।
4. शाम 5.45 बजे - मधेपुरा (बिहार), गोरखपुर (उत्तर प्रदेश). सहरसा (बिहार) और खगड़िया (बिहार)।
5. शाम 7.30 बजे - पटना (बिहार), जौनपुर (उ.प्र), हरदोई (उ.प्र), बक्सर (बिहार)।
6. रात 9.15 बजे - नालंदा (बिहार), बरेली (यूपी), छपरा (बिहार) और पटना (बिहार)।
7. रात 11.00 बजे - मिर्जापुर (यूपी), इटावा (यूपी), फतेहपुर (यूपी) और प्रयागराज (यूपी)।
8. रात 11.55 बजे - सहरसा (बिहार)।
खन्ना से सुबह 8.00 बजे -- सीतामढ़ी के लिए।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें