'हुनर 2020' में दिखी क्रिएटिविटी
इंटर कॉलेज गतिविधियों का एक ऐसा मंच जहां विभिन्न कॉलेजों के विद्यार्थियों ने अपना-अपना हुनर दिखाया। कार्यक्रम खालसा इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट एंडटेक्नालॉजी(केआईएमटी) की तरफ से हुनर-2020 के नाम से आयोजित किया गया। हुनर 2020 में शहर के बारह कॉलेजों के दौ सौ विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों में अपनी प्रतिभा दिखाई। किसी ने रंगोली किसी ने फ्लावर मेकिग तो किसी ने मेहंदी में। इसी के साथ-साथ नेल आर्ट सोलो डांस ग्रुप डांस कविता प्र
जासं, लुधियाना : इंटर कॉलेज गतिविधियों का एक ऐसा मंच जहां विभिन्न कॉलेजों के विद्यार्थियों ने अपना हुनर दिखाया। कार्यक्रम खालसा इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (केआइएमटी) की तरफ से हुनर-2020 के नाम से आयोजित किया गया। हुनर 2020 में शहर के 12 कॉलेजों के 200 विद्यार्थियों ने अलग-अलग गतिविधियों में अपनी प्रतिभा दिखाई।
किसी ने रंगोली, किसी ने फ्लावर मेकिग तो किसी ने मेहंदी सजाओ प्रतियोगिता में भाग लिया। इसी के साथ-साथ नेल आर्ट, सोलो डांस, ग्रुप डांस, कविता प्रतियोगिता, वेबसाइट डवलपमेंट, पावर प्वाइंट प्रिजेंटेशन, आइ क्विज, लॉजिक डवलपमेंट, डिजीटल पोस्टर इत्यादि गतिविधियां भी करवाई गई। हर विद्यार्थी ने अपना बेस्ट देते हुए क्रिएटिविटी दिखाई।
दूसरा हर गतिविधि में विद्यार्थियों ने आधुनिकता दिखाई कि वह समय के साथ-साथ अपडेट हैं। मेहंदी की बात करें तो विद्यार्थियों ने क्रिएटिविटी दिखाते हुए हाथों पर गो बैक कोरोना वायरस लिखकर मेहंदी सजाई। वहीं रंगोली में विद्यार्थियों ने महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में भगवान शिव की तस्वीर रंगों के साथ उकेरते हुए सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। सोलो डांस परफॉर्मेस में विभिन्न कॉलेजों की छात्राओं ने 'मैं तो नाच बन आई सा राजस्थानी, मेरा बावन गज का घाघरा' गीत पर हरियाणवी नृत्य प्रस्तुत किया। वहीं विद्यार्थियों के हुनर को तराशने के लिए दिलजीत कौर, पामिला असिस्टेंट प्रोफेसर ऑफ फाइन आर्ट्स मालवा सेंट्रल कॉलेज ऑफ एजूकेशन जज के तौर पर मौजूद हुई। इंस्टीट्यूट की डायरेक्टर डॉ. हरप्रीत कौर ने विभिन्न कॉलेजों के विद्यार्थियों का स्वागत किया और शानदार हुनर दिखाने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिताओं में ये रहे विनर्स
- रंगोली : केसीडब्ल्यू ने पहला, आत्म वल्लभ जैन कॉलेज ने दूसरा और केसीडब्ल्यू ने तीसरा स्थान पाया
- फ्लावर मेकिग : जीसीजी ने पहला, जीएनआइएमटी ने दूसरा और आर्य कॉलेज ने तीसरा स्थान पाया
- मेहंदी : जीसीजी ने पहला, आरजीसी ने दूसरा और एसडीपी एवं जीसीजी कॉलेज ने तीसरा स्थान पाया
- सोलो डांस : जीसीजी और जीएनजीसी ने पहला, आर्य कॉलेज ने दूसरा और डीडी जैन कॉलेज ने तीसरा स्थान पाया