'जरा आ शरण मेरे राम की मेरा राम करुणा निधान है'
हजूरी रोड स्थित विशाल हौ•ारी के प्रांगण में पंचम सोपान श्री सुन्दर कांड पाठ का संगीतमय गायन किया गया
संस, लुधियाना : 'जरा आ शरण मेरे राम की मेरा राम करुणा निधान है, घट-घट में वही रम रहा वही जगत का भगवान है' के मंगल भाव के साथ श्री संकटमोचन बाला जी सेवा परिवार के सदस्यों ने श्री तुलसीदास कृत श्री रामचरितमानस के पंचम सोपान श्री सुंदर कांड पाठ का संगीतमय गायन किया। यह आयोजन हजूरी रोड स्थित, विशाल हौजरी के प्रांगण में हुआ। यजमान परिवार की ओर से केशव शर्मा, शीतल शर्मा, जिम्मी शर्मा, विक्की शर्मा, जेके.बिल्ला, मुस्कान शर्मा, रजनी शर्मा, मुनीष जिदल, राजू चोपड़ा और अशोक सिघानिया ने सपरिवार मंत्रोच्चारण के साथ श्री बाला जी की ज्योति प्रज्वलित की। सेवक दीपक जैन, महेश गुप्ता, सुशील कक्कड़ और विशाल सुज्रात ने श्री हनुमंत लाल जी का बहुत ही सुंदर दरबार लगाया। सेवक विरेश विज, राकेश भाटिया, विजय सिघानिया और अश्वनी जिदल ने सर्वप्रथम गणेश वंदना के साथ पाठ का शुभारंभ किया।
इस दौरान विज ने 'फूलों का बंगला बनवाया भांति भांति का इत्र लगाया नजारा प्यारा है', 'सांवरे आ जाईओ' , भजनों से संगत को भाव-विभोर कर दिया। इस दौरान रमेश पंडित, रमेश कपूर, शिव राम भांबरी और नीरज भांबरी ने प्रभु को भोग लगाया । शैलेंद्र कोछड़, राजेंद्र पुरी, आशीष पुरी, सोनू शर्मा, सुनील शर्मा, राम शौरी, विक्की डोगरा और बब्बू शर्मा ने पाठ के बाद हनुमंत ध्वज फहराया। संतोष कपिला, जतिन शर्मा, मोहित कपिला, गौरीश शर्मा, माधव शर्मा, सन्नी सूद, शिवाय शर्मा, मोहित अग्रवाल, सिया शर्मा और गोपाल कृष्ण ने श्री हनुमंत बाला जी की आरती की और आए हुए भक्तों ने श्री बाला जी सरकार का प्रसाद और रात्रि भोज ग्रहण किया। इस अवसर पर रीतिका जिदल, एकता कपूर, हनी जैन, नवीन शर्मा, मनी सूद, गग्गी शर्मा, मिंटू शर्मा, विजय टक्कर, संजीव संतू शर्मा, अमनप्रीत सिंह रॉकी और संजू भागनिया आदि शामिल थे।