Facebook पर दोस्ती, बैंकॉक ले जा किया दुष्कर्म और फिर उठाया खौफनाक कदम Ludhiana News
पीड़िता का कहना है कि आरोपित और उसकी पत्नी उसके घर आए और उस पर रिवॉल्वर तान दी। दोनों ने जबरदस्ती उसके मुंह में 100 से ज्यादा नशीली गोलियां डाल दीं।
लुधियाना, जेएनएन। गुरदेव नगर निवासी शादीशुदा व्यक्ति ने तलाकशुदा महिला के साथ सोशल मीडिया पर दोस्ती की। उसे विदेश ले जाकर शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में पत्नी के साथ मिलकर महिला को गोलियां खिला हत्या का प्रयास किया। अब पीड़िता ने पुलिस कमिश्नर को शिकायत देकर आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
पिंक फ्लैट निवासी महिला ने आरोप लगाते कहा कि आरोपित की फव्वारा चौक में टेलर की दुकान है। आरोपित ने उसे बताया कि वह दो बच्चों का पिता है। उसकी पत्नी कैंसर की लास्ट स्टेज पर है। अपने बच्चों के लिए वो दूसरी शादी करना चाहता है। वह उसकी बातों में आ गई। अक्टूबर 2018 में वह उसे अपने साथ बैंकॉक ले गया। वहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। जनवरी 2019 में आरोपित ने उसे अपने माता-पिता से अलग रहने के लिए कहा। वह पिंक फ्लैट में रहने लगी। वहां आरोपित उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।
17 जुलाई को आरोपित और उसकी पत्नी उसके घर आए और आरोपित ने उस पर रिवॉल्वर तान दी। दोनों ने उसके साथ मारपीट की। जबरदस्ती उसके मुंह में 100 से ज्यादा नशीली गोलियां डाल दीं। वह बेहोश हो गई। इलाज के लिए उसे डीएमसी में भर्ती कराया गया, जहां वह 15 दिन तक वेंटीलेटर पर रही। पीड़िता ने मांग की है कि आरोपित के खिलाफ केस दर्ज करके उसे इंसाफ दिलाया जाए।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें