जाली Facebook अकाउंट बना फोटो के साथ लिख दिए अपशब्द, दो के खिलाफ केस दर्ज Ludhiana News
जाली फेसबुक अकाउंट बनाकर गलत टिप्पणी करने वाले आरोपित पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। पुलिस ने इनकी तलाश शुरू कर दी है।
लुधियाना, जेएनएन। जाली आइडी बना कर सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर भावाधस के मुख्य संचालक विजय दानव की फोटो डाल अपशब्द लिखने के आरोप में दो पर केस दर्ज किया गया है। आरोपित मोहित अरोड़ा और जोरा ने फेसबुक पर अमित अरोड़ा के नाम से जाली आइडी बना रखी थी। आरोपित पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। पुलिस ने इनकी तलाश शुरू कर दी है।
यह मामला सलेम टाबरी निवासी सुनील कुमार की शिकायत पर दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता सुनील कुमार के मुताबिक आरोपितों ने अमित अरोड़ा के नाम से सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर जाली आईडी बना ली। इसके बाद भारती वाल्मीकि धर्म समाज के मुख्य संचालक विजय दानव की फोटो लगा कर अपशब्द लिख दिए। जिससे उनकी धार्मिक भावनाओं को आहत पहुंची। जिसके चलते सुनील कुमार ने इसकी शिकायत पुलिस से कर दी। पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी हुई है।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें