Weather Update: पहली बार ऐसे बरसा मानसून, तस्वीरों में देखें लुधियाना का हाल
शहर में दोपहर को हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी है। बारिश के कारण लुधियाना के तापमान में गिरावट आई है। तापमान 37 डिग्री तक पहुंच गया है।
जेएनएन, लुधियाना। शहर में दोपहर को हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी है। बारिश के कारण लुधियाना के तापमान में गिरावट आई है। तापमान 37 डिग्री तक पहुंच गया है। बारिश के कारण सड़कें जलमग्न हो गई हैं। सड़कों पर भारी जलभराव के आम लोगों का तो दूर वाहनों का सड़कों पर निकलना मुश्किल हो गया है।
बारिश के कारण शहर की सड़कों पर पानी खड़ा हाे गया है, जिसकी वजह से वाहन चालकों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।
बारिश के कारण तापमान में काफी गिरावट आई है और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है।
लुधियाना में हुई थोड़ी देर की बारिश ने राहत के साथ साथ लोगों के लिए परेशानी भी खड़ी कर दी है। इस बारिश के कारण लुधियाना में नगर निगम की पोल खुल गई है। मानसून से पहले नालों और सड़कों की सफाई न होने के कारण हालत बदतर हो गए हैं। इससे पहले शनिवार को हुई बारिश ने भी शहर की हालत खराब कर दी थी। सारी सड़कें पानी से भर गई थीं और वाहन चालकों का परेशानी का सामना करना पड़ा था।