वेतन की मांग लेकर कर्मचारियों ने बोला हल्ला, निगम प्रबंधन के खिलाफ धरना Ludhiana News
नगर निगम कर्मचारियों ने वेतन की मांग को लेकर फिर से धरना शुरू कर दिया है। सोमवार को कर्मचारियों ने निगम प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी।
जेएनएन, लुधियाना। नगर निगम कर्मचारियों ने वेतन की मांग को लेकर फिर से धरना शुरू कर दिया है। सोमवार को कर्मचारियों ने निगम प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी। कर्मचारियों ने कहा कि दो महीने से उन्हें वेतन नहीं दिया गया है। आर्थिक संकट की वजह से उन्हें अपने परिवार को पालण पोषण करना मुश्किल हो गया है।
धरने के दौरान कर्मचारियों ने नगर निगम को चेतावनी दी है कि अगर जल्द से जल्द उन्हें वेतन नहीं दिया गया तो वे अपने संघर्ष काे और तेज कर देंगे। नगर निगम के मुलाजिमों ने चेतावनी दी है कि मंगलवार को कामकाज ठप कर हड़ताल की जाएगी।
वेतन की मांग को लेकर धरने पर बैठे नगर निगम के कर्मचारी।
वेतन दो तभी करेंगे रक्तदान
सिविल अस्पताल में ब्लड इमरजेंसी को खत्म करने के लिए सोमवार को निगम जोन बी में रक्तदान कैंप का आयोजन किया गया है। लेकिन निगम मुलाजिमों के एक धड़े ने ऐलान कर दिया है कि जब तक वेतन नहीं मिलेगा, तब तक रक्तदान नहीं करेंगे।