Central Jail में खाने को लेकर भिड़ गए कैदी; एक-दूसरे पर फेंके बर्तन, तीन घायल Ludhiana News
जेल में कड़ी सुरक्षा के बावजूद कैदियों के दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस बार एक ही बैरक में खाना खाने को लेकर झगड़ा हुआ है। झगड़े में तीन कैदी घायल हुए है।
जेएनएन, लुधियाना। सेंट्रल जेल में एक बार फिर कैदियों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। जेल में कड़ी सुरक्षा के बावजूद कैदियों के दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस बार एक ही बैरक में खाना खाने को लेकर झगड़ा हुआ है। झगड़े के दौरान एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर खाने के बर्तन तक दे मारे। झगड़े में एक पक्ष के तीन कैदी बुरी तरह घायल हो गए। घायल कैदियों को पहले जेल के अस्पताल में ही प्राथमिक इलाज दिया गया। इसके बाद घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।
जानकारी के अनुसार खाना को लेकर बंदियों में पहले बहसबाजी हुई, लेकिन बाद में उन्होंने एक-दूसरे पर हमला कर दिया। जेल मुलाजिनों ने किसी तरह उन्हें नियंत्रित किया। मारपीट में हवालती संदीप (22), रवि कुमार (23) और करण (21) जख्मी हो गए। सिविल अस्पताल में इलाज के बाद इन कैदियों को वापस जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जेल में कड़ी सुरक्षा के बावजूद कैदियों का आपस में भिड़ना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है।