टेंट लगाने को लेकर भिड़े अकाली-भाजपा और कांग्रेसी वर्कर, पुलिस ने सुलझाया मामला
शहर के सबसे मुख्य चौक तलवंडी गेट के पास टेंट लगाने को लेकर अकाली-भाजपा वर्कर वह कांग्रेसी वर्कर आपस में भिड़ गए।
जेएनएन, रायकोट। शहर के मुख्य चौक तलवंडी गेट के पास टेंट लगाने को लेकर अकाली-भाजपा और कांग्रेसी वर्कर आपस में भिड़ गए। पार्टियों के इस चुनावी बूथ का उपयोग मुख्य रूप से पास स्थित सोसाइटी के वोटरों की मतदान में सहायता के लिए किया जाता है। लिहाजा प्राइम लोकेशन पर टेंट लगाना हर पार्टी के लिए एक चुनौती होती है। इसी को लेकर तलवंडी गेट के पास दोनों मुख्य पार्टी के वर्कर इसलिए बहस करने लगे कि पहले स्थान पर टेंट कौन लगाएगा।
शनिवार दोपहर को अकाली-भाजपा वर्कर तलवंडी गेट के पास सफेद कली से निशान लगा कर एसओआइ लिख गए थे, पर शाम को कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने टेंट पहले स्थान पर लगा लिया। इसको लेकर दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। पुलिस एसएचओ सतनाम सिंह व गुरप्रीत सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति को बिगड़ने से रोक लिया। दोनों पार्टियों के नेता कांग्रेस के सुदर्शन जोशी, अरशद खान, ललित जैन और अकाली-भाजपा से उम्मीदवार दरबारा सिंह गुरु के भाई जसपाल सिंह गुरु, नगर कौंसिल प्रधान भाजपा के सलील जैन और मनोज जैन ने अपने अपने वर्करों को संयम बरतने की सलाह दी।
दोनों ही पार्टियों के टेंट का ठेका एक ही व्यक्ति के पास है। अगर वह कांग्रेस वाला टेंट लगाता है तो उसकी झालर लाल रंग की होती है और अगर अकालियों के लिए टेंट लगाना है तो झालर नीले रंग की कर दी जाती है। अंत में तलवंडी गेट के पास प्राइम लोकेशन पर लाल झालरों से सुसज्जित कांग्रेस का टेंट खड़ा किया गया।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप