नेताओं को महंगे पड़ रहे अधूरे वादेः पायल के गांवों में लोगों ने पूछे सवाल, कांग्रेसी खदेड़े
गांवों में लोगों से लोकसभा चुनाव के लिए वोटें मांगने जा रहे कांग्रेसी नेताओं को विधानसभा चुनाव में किए गए अधूरे वादे महंगे पड़ रहे हैं।
By Edited By: Published: Thu, 16 May 2019 07:56 PM (IST)Updated: Fri, 17 May 2019 03:01 AM (IST)
सचिन आनंद, खन्ना। गांवों में लोगों से लोकसभा चुनाव के लिए वोटें मांगने जा रहे कांग्रेसी नेताओं को विधानसभा चुनाव में किए गए अधूरे वादे महंगे पड़ रहे हैं। कईं विधानसभा क्षेत्रों में विधायकों और कांग्रेसी नेताओं को घेर चुके लोग सवाल पूछ रहे हैं। इसी कड़ी में पायल विधानसभा क्षेत्र में दो दिन में हुई दो घटनाओं में तीन गांवों के लोगों ने प्रचार करने आए कांग्रेसी नेताओं से सवाल पूछे और उन्हें गांव से खदेड़ भी दिया। इस संबंधी दो वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं।
किसान सेल के चेयरमैन को उन्हीं के लोगों ने नहीं करने दी सभा पहले मामले में बुधवार की शाम को गांव बेरकलां और सिहोड़ा में प्रचार के लिए पहुंचे कांग्रेस किसान सेल के चेयरमैन और ब्लाक समिति सदस्य गुरमेल सिंह गिल बेरकलां को लोगों के तीखे विरोध का सामना करना पड़ा। गिल को उन्हीं के गांव बेरकलां से लोगों ने सभा करने से पहले ही खदेड़ दिया और कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की। कुछ ऐसा ही हाल सिहोड़ा में भी था। सिहोड़ा में विरोध के बीच जब विधायक लखवीर सिंह लक्खा पहुंचे तो लोगों ने घेर कर उनसे भी वादों का हिसाब मांगा।
विधायक के करीबी जंडाली से महिलाओं ने मांगा काम का हिसाब दूसरे मामले में वीरवार की सुबह गांव टिंबरवाल में जिला परिषद सदस्य और विधायक लक्खा के नजदीकी यादविंदर सिंह जंडाली को महिलाओं ने घेर लिया। महिलाओं ने उनसे पेंशन और अन्य वादों के बारे में पूछा। जंडाली और अन्य कांग्रेसी नेताओं ने बहुत समझाने की कोशिश की, लेकिन महिलाएं नहीं मानी। हार कर जंडाली को सभा छोड़कर जाना पड़ा।
किसी ने विरोध नहीं किया। लोग कामों के बारे में पूछ रहे थे। लोग पांच मरले के प्लाट और पेंशन के बारे में बात कर रहे थे। उन्हें समझा दिया गया कि पंचायतें अभी बनी हैं। चुनाव आचार संहिता भी लगी है। चुनाव बाद वादे पूरे होंगें।
- यादविंदर सिंह जंडाली, जिला परिषद सदस्य।
सिहोड़ा में आम आदमी पार्टी और बेरकलां में अकाली दल के लोगों ने जानबूझकर शोर मचाया। वे चुनाव से पहले किए वादों के बारे में बात कर रहे थे। उन्हें बताया गया कि सरकार एक-एक कर अपने सब वादे पूरे कर रही है।
गुरमेल सिंह गिल बेरकलां, ब्लाक समिति सदस्य।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें