केंद्र में फिर भाजपा की सरकार बनने पर लगाएंगे विकास की झड़ी: गरेवाल
शिअद और भाजपा के उम्मीदवार महेशइंदर सिंह ग्रेवाल ने केंद्र में भाजपा की सरकार बनते ही शहर को सबसे पहले स्मार्ट सिटी बनाएंगे।
जासं, लुधियाना : शिअद और भाजपा के उम्मीदवार महेशइंदर सिंह ग्रेवाल ने केंद्र में भाजपा की सरकार बनते ही शहर को सबसे पहले स्मार्ट सिटी बनाएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य की कांग्रेस की सरकार ने पिछले दो साल में कोई भी विकास नहीं किया। उन्होंने कहा कि केंद्र में फिर से भाजपा की सरकार बनते ही विकास की झड़ी लगा देंगे। गरेवाल ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार कोई भी नया प्रोजेक्ट शहर में नहीं लेकर आई। राज्य में शिअद की दस साल तक की सरकार ने विकास की झड़ी लगा दी थी। इस दौरान जनता को हर प्रकार की मूलभूत सुविधा दिलवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि जीत के बाद केंद्र सरकार से कई नए प्रोजेक्ट लेकर आएंगे ताकि शहर के हर एक नौजवान को नौकरी मिल सके।
शिअद-भाजपा उम्मीदवार ने पूर्व विधायक रणजीत सिंह ढिल्लों के साथ मिलकर विधानसभा ईस्ट में बैठक की। गरेवाल ने बैठक के दौरान कांग्रेस के साथ-साथ लोक इंसाफ पार्टी के उम्मीदवार सिमरजीत सिंह बैंस पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बैंस ने भी सिर्फ खुद के लिए राजनीति की है, न की जनता के हित में कोई काम किया है। उन्होंने कहा कि बैंस के खुद के हलके बुरी हालत में है और बैंस लगातार अमीर हो रहा है। उन्होंने कहा कि सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए अलग-अलग प्रोजेक्ट तैयार करवाएंगे। ताकि हर एक क्षेत्र में काफी विकास हो सके। इस दौरान उन्होंने शिअद-भाजपा की जनहीत नीतियों के बारे में भी जनता को बताया। उन्होंने कहा कि शिअद ने हमेशा विकास किया है और विकास करते रहेंगे।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप