हमें अपनी संस्कृति से अवगत होना पड़ेगा : साध्वी गरिमा
संस, लुधियाना : सांसों के बिना देह किस काम की। वैसे ही भारत के प्राण उसकी संस्कृति है और जिस देश के
संस, लुधियाना : सांसों के बिना देह किस काम की। वैसे ही भारत के प्राण उसकी संस्कृति है और जिस देश के वासी अपनी संस्कृति को भूल जाएं वह देश कैसे समृद्ध हो सकता है। यह विचार दिव्य ज्योति जागृति संस्थान और शिव सेना ¨हदुस्तान व्यापार सेल द्वारा गुरु नानक देव भवन मिनी ऑडिटोरियम में आयोजित जागृति कार्यक्रम में साध्वी गरिमा भारती ने व्यक्त किए। सर्व प्रथम दीप प्रज्ज्वलन की रस्म भाजपा नेता कमल चेतली, भगवान राम चैरिटेबल अस्पताल उपाध्यक्ष दिनेश मरवाहा, शिव सेना ¨हदुस्तान पंजाब उपाध्यक्ष मनोज टिंकू आदि ने निभाई। साध्वी ने कहा आज हम अपनी संस्कृति को भूल कर पश्चिम देशों की संस्कृति को अपनाते जा रहे है। उनके जैसा खान-पान और पहनावा हमारी आदत बनता जा रहा है। हम सभी भारतवासी है और हमें अपनी भारतीय संस्कृति से भी अवगत होना पड़ेगा। हरकेश, हरजिंदर, मनमोहन भट्ट, स्वामी प्रकाशानंद, योगेश बख्शी, बॉबी मितल, नितिन, डॉ. परम गुप्ता, डॉ. मौदगिल आदि उपस्थित थे।