डांस प्रतियोगिता कैंप 27 से
संसू, लुधियाना : राष्ट्रीय स्तर का डांस प्रतियोगिता कैम्प लुधियाना में होने जा रहा है। जिसमें 16 टी
संसू, लुधियाना : राष्ट्रीय स्तर का डांस प्रतियोगिता कैम्प लुधियाना में होने जा रहा है। जिसमें 16 टीचर डांस का गुर सिखाएंगे। इसमे देश के अलग अलग शहर मुंबई, कोलकाता, मद्रास, दिल्ली से डांस के गुरु आ रहे हैं। यह कैम्प 27 जनवरी से 2 फरवरी तक चलेगा। साहिल अनेजा, एकेए, रोहित चौधरी, प्रिंस के अनुसार ऐसा सेमिनार लुधियाना में पहली बार हो रहा है। इस कैम्प में सिखाने वाले डांस गुरु शुभाकर गवाड़े, रयान मॉर्टर, सयाजी, मोक्षदा, हर्षवर्धन, निम्बले फंक, साम्बो मुखर्जी, मखोल बोस, कौशल प्रधान, सैंडी राय, अमन गंभीर, अक्षय और विक्रम, हेमंत विद्वत, हिमाशु कटारिया, विकास सिकरवार, गौरव कुमार डांस के गुर सिखाएंगे। सेमिनार लुधियाना के दिल्ली पब्लिक वर्ल्ड स्कूल, हरनामपुर में करवाया जाएगा।