Move to Jagran APP

कॉपी..दहेज के लिए परेशान करने पर तीन के खिलाफ केस

जासं, लुधियाना : दहेज के लिए परेशान करने पर थाना वूमन सेल पुलिस ने तीन लोगों को नामजद किया है। आरोपि

By JagranEdited By: Published: Mon, 15 Jan 2018 01:14 AM (IST)Updated: Mon, 15 Jan 2018 01:14 AM (IST)
कॉपी..दहेज के लिए परेशान करने पर तीन के खिलाफ केस
कॉपी..दहेज के लिए परेशान करने पर तीन के खिलाफ केस

जासं, लुधियाना : दहेज के लिए परेशान करने पर थाना वूमन सेल पुलिस ने तीन लोगों को नामजद किया है। आरोपियों की पहचान मुंबई निवासी चिराग नाथ, दविंदर नाथ और आशा नाथ के रूप में हुई है। पुलिस ने यह मामला गुरदेव नगर निवासी महिला शीना नाथ के बयानों पर दर्ज किया है। आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। आरोपियों की तलाश में पुलिस छापामारी कर रही है।

loksabha election banner

पुलिस को दिए बयानों में शीना ने बताया कि फरवरी 2006 में उसकी शादी मुंबई निवासी चिराग नाथ से हुई थी। शादी के बाद से ही पति, ससुर दविंदर नाथ और सास आशा नाथ ने दहेज की मांग को लेकर उसे तंग व परेशान करना शुरू कर दिया। आरोपी दहेज की मांग करते हुए अक्सर उसके साथ मारपीट करते रहते थे। उसका कई बार पंचायती राजीनामा भी हुआ। मगर ससुरालियों ने उसे परेशान करना बंद नहीं किया। परेशान होकर उसने पति, सास व ससुर के खिलाफ थाना वूमन सेल पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी। जांच के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.