Move to Jagran APP

Loksabha Election: लुधियाना में 1721 बूथों पर होगी वोटिंग, पोलिंग पार्टियों को सौंपी ईवीएम

19 मई को होने वाले मतदान के लिए चुनाव आयोग ने लुधियाना में 755 लोकेशन पर 1721 पोलिंग बूथ बनाए हैं। इनमें 1088 शहरी क्षेत्र व 633 ग्रामीण क्षेत्रों में बनाए गए हैं।

By Sat PaulEdited By: Published: Sat, 18 May 2019 01:42 PM (IST)Updated: Sat, 18 May 2019 01:42 PM (IST)
Loksabha Election: लुधियाना में 1721 बूथों पर होगी वोटिंग, पोलिंग पार्टियों को सौंपी ईवीएम
Loksabha Election: लुधियाना में 1721 बूथों पर होगी वोटिंग, पोलिंग पार्टियों को सौंपी ईवीएम

जेएनएन, लुधियाना। 19 मई को होने वाले मतदान के लिए चुनाव आयोग ने लुधियाना में 755 लोकेशन पर 1721 पोलिंग बूथ बनाए हैं। इनमें 1088 शहरी क्षेत्र व 633 ग्रामीण क्षेत्रों में बनाए गए हैं। सबसे अधिक 296 पोलिंग स्टेशन विधानसभा क्षेत्र गिल में बनाए गए हैं, जबकि सबसे कम 145 विधानसभा क्षेत्र दक्षिण में बूथ बनाए गए है। 755 लोकेशन में से 458 सरकारी इमारतों का उपयोग किया गया है, जबकि मतदान के लिए 297 निजी इमारतों का उपयोग किया जाएगा। शनिवार को पोलिंग पार्टियों को ईवीएम सौंपी गई और चुनाव से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। 

loksabha election banner

पोलिंग बूथ के लिए रवाना हाेने से पहले तैयारी करते ड्यूटी में तैनात कर्मचारी। 

पोलिंग बूथ के लिए रवाना होने से पहले दिशा-निर्देश संबंधी जानकारी करते पुलिस के जवान।

16 लाख 80 हजार 953 लोग डालेंगे वोट

लोकसभा चुनाव में लुधियाना संसदीय सीट के लिए 16 लाख 80 हजार 953 वोटर्स मतदान करेंगे। वहीं 18 से 19 उम्र वर्ग के फ‌र्स्ट वोटर्स की संख्या 21 हजार आठ सौ 54 हैं। लुधियाना संसदीय सीट में कुल मतदाताओं में पुरुषों की संख्या 9 लाख एक हजार 313 और 7 लाख 79 हजार 569 महिला वोटर्स की संख्या के नाम इस सूची में दर्ज हैं। वहीं 71 थर्ड जेंडर मतदाता भी इस सूची में शामिल है।

21854 युवा मतदाता पहली बार डालेंगे वोट

इसके अलावा 18 से 19 उम्र वर्ग के 21854 युवा मतदाता भी इस बार सरकार बनाने के लिए लोकतंत्र के इस महाकुंभ में अपनी आहुति डालेंगे। विधानसभा क्षेत्र गिल में सबसे अधिक युवा 4268 मतदाता हैं तो इस कैटेगरी के सबसे कम 1381 मतदाता विधानसभा क्षेत्र दक्षिण में रजिस्टर्ड हैं। प्रशासन का प्रयास है कि इन युवा वोटर्स से मतदान करवाकर इनकी सहभागिता चुनावी प्रक्रिया में करवाई जाए। 

विधानसभा क्षेत्र     लोकेशन   पोलिंग बूथ

पूर्वी                      65         200

दक्षिण                   42        145

आत्मनगर             56        156

सेंट्रल                     64        146

वेस्ट                     64        188

नार्थ                     64        180

गिल                    152       296

दाखा                    135      220

जगराओं               113      190

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.