यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 15, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
गुलजार ग्रुप के छात्रों ने वातावरण प्रेमी रोबोट बनाया
जासं, खन्ना : गुलजार ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स खन्ना के मैकेनिकल इंजीनिय¨रग के सात छात्रों जिनमें नवजोत

जासं, खन्ना : गुलजार ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स खन्ना के मैकेनिकल इंजीनिय¨रग के सात छात्रों जिनमें नवजोत ¨सह सैनी, विशाल राय, राहुल मल्होत्रा, कुलबीर ¨सह, सुनील कुमार, रियाज अहमद हाजिम ने एक नई तरह का रोबोट बनाया है, जो वातावरण प्रेमी होने के साथ-साथ हर तरह के कार्य करने में सहायक हो सकता है।
नवजोत ¨सह ने बताया कि वायरलेस सिस्टम से चलने वाले बोलट नामक यह रोबोट सफाई करने के अलावा भार उठाने का कार्य भी कर सकता है। दरअसल जरूरत के हिसाब से इस रोबोट की प्रोग्रा¨मग को बदला जा सकता है। यहां तक कि इसमें बदलाव करके एक कटर लगाकर क¨टग तक का कार्य भी किया जा सकता है। जो कि महीन क¨टग कर सकता है। इस रोबोट पर आने वाली लागत की जानकारी देते हुए राहुल मल्होत्रा ने बताया कि इस रोबोट को बनाने की लागत भी उसी कार्य को करने के लिए बाजार से मिलने वाली मौजूदा मशीनों से बेहद कम पड़ती है। संस्थान के कार्यकारी निदेशक गुरकीरत ¨सह ने बताया कि आज लगातार बढ़ रहे प्रदूषण पर नकेल कसने में सहायक यह रोबोट उद्योग जगत में एक नई क्रांति ला सकता है। इससे जहां तेल व कोयले जैसे खत्म हो रहे प्राकृतिक स्रोतों का उपयोग कम होगा। वहीं यह रोबोट काम करने की अपनी सामर्थ के चलते किसी भी दूसरी मशीन से बेहतर साबित होगा।
उन्होंने कहा कि छात्र इस रोबोट पर और काम कर रहे हैं और जल्द ही लुधियाना की ओद्योगिक संस्थाओं से बातचीत कर इस रोबोट को टे¨स्टग के लिए इकाइयों में भी स्थापित किया जाएगा।