जोन-एक व जोन-दो में 128 लोगों को भेजा जेल
कर्फ्यू उल्लंघन करने वालों के खिलाफ बुधवार भी पुलिस की कार्रवाई जारी रही।
By JagranEdited By: Published: Wed, 12 May 2021 11:50 PM (IST)Updated: Wed, 12 May 2021 11:50 PM (IST)
जासं, लुधियाना
कर्फ्यू उल्लंघन करने वालों के खिलाफ बुधवार भी पुलिस की कार्रवाई जारी रही। मास्क न पहनने, शारीरिक दूरी का पालन न करने तथा बिना वजह सड़कों पर घूम रहे लोगों के चालान काटने के साथ-साथ पर्चे दर्ज हुए। इसके अलावा लोगों को अस्थाई जेल भी भेजा गया। जोन-एक में 48 लोगों के चालान काटे गए। दो एफआइआर दर्ज हुईं, जबकि 102 लोगों को अस्थाई जेल में भेजा गया। जोन-दो में 44 लोगों के चालान काटे गए। दो एफआइआर दर्ज हुईं। जबकि 26 लोगों को अस्थाई जेल भेजा गया। दोनों जोन में कुल मिला कर 92 चालान, 4 एफआइआर तथा 128 लोगों को अस्थाई जेल भेजा गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें