प्रभातफेरी में उमड़ा जन सैलाब
जागरण संवाददाता, लुधियाना : 16 नवंबर को निकाली जाने वाली रथयात्रा के उपलक्ष्य में भगवान जगन्नाथ रथया
जागरण संवाददाता, लुधियाना : 16 नवंबर को निकाली जाने वाली रथयात्रा के उपलक्ष्य में भगवान जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव कमेटी एवं इस्कॉन लुधियाना की ओर से शुक्रवार को निकाली गई प्रभातफेरी में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। शिवशक्ति मंदिर न्यू किचलू नगर निकाली गई प्रभातफेरी में इस्कॉन के कृष्ण कांतिदास, केएल अरोड़ा, बलदेव शर्मा, राजी शर्मा, डॉ. बलराज वर्मा, महेश गुप्ता, सुभाष अरोड़ा आदि ने भगवान जगन्नाथ जी की प्रथम आरती की। अश्विनी ग्रोवर, सुभाष ग्रोवर, तरसेम प्रजापत, विक्की सलूजा ने हरिनाम संकीर्तन किया। न्यू किचलू नगर की विभिन्न गलियों से निकली प्रभातफेरी की फूलों की वर्षा कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर शिव शक्ति मंदिर के चेयरमैन चमन लाल चेतली, अनिल गर्ग, टीएस बिंद्रा, नरेश गुप्ता जीवन लाल पुरी, प्रो. सैनी, आरके डॉवर, सुखदेव ढंड, दविंदर गोयल, साहिल अरोड़ा, जगमोहन शर्मा, संजीव पुरी, संजय जैन, राज अरोड़ा, मनीष चोपड़ा, अनिल साहनी आदि ने आरती की। प्रभातफेरी का विश्राम श्री गोविंद गोधाम में हुआ। इस मौके पर विधायक रणजीत सिंह ढिल्लों, पंडित राजन शर्मा, नीटू सिंह, जसपाल सिंह, मंगत राम शर्मा, अरुण गुप्ता आदि को रथयात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया। इस अवसर पर डीपी अग्रवाल, सुंदर दास धमीजा, संजीव सूद बांका, अशोक धवन, मनोहर वर्मा, बसंत कुमार, नवीन भाटिया, राकेश गंभीर, राजेश ढांडा, राजिंदर मोहन सिंगला, सुरिंदर नैय्यर बिट्टू, राज वर्मा, बनवारी, लोकेश सूद, धर्मेद्र कपिला, जीवन बांसल, राज अरोड़ा, विपन सूद काका, मोंटू चोपड़ा, केशव गुप्ता, मनोज ढांडा, एसएस खुराना आदि मौजूद थे।
कमेटी के सचिव संजीव सूद बांका ने बताया कि शनिवार को संध्या फेरी सिद्धेश्वर धाम मंदिर सेक्टर 32 चंडीगढ़ रोड से शाम पांच बजे निकाली जाएगी।