विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 06, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ताजुब्‍ब : लुधियाना में 11 साल की बच्‍ची बनी मां, अस्‍पताल में बेटी को दिया जन्‍म

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Mon, 06 Mar 2017 09:25 AM (GMT+05:30)Updated: Mon, 06 Mar 2017 08:21 PM (GMT+05:30)

लुधियाना में 11 साल की एक बच्‍ची के मां बनी है। उसने एक अस्‍पताल में बच्‍ची को जन्‍म दिया है। इससे लोगों के साथ विशेषज्ञ भी ताजुब्‍ब में हैं।

ताजुब्‍ब : लुधियाना में 11 साल की बच्‍ची बनी मां, अस्‍पताल में बेटी को दिया जन्‍म
ताजुब्‍ब : लुधियाना में 11 साल की बच्‍ची बनी मां, अस्‍पताल में बेटी को दिया जन्‍म

जेएनएन, लुधियाना। यहां 11 साल की बच्‍ची के मां बनने से लाेग ताजुब्‍ब में हैं। पीएयू के रघुनाथ एंक्लेव निवासी 11 वर्षीय लड़की ने बच्ची को जन्म दिया है। बच्ची का वजन डेढ़ किलो है। प्री-मेच्योर नवजात को आईसीयू में रखा गया है। डॉक्टरों का कहना है कि जच्चा-बच्चा दोनों ही स्वस्थ हैं। माता-पिता लड़की की उम्र 11 साल बता रहे हैं।

डॉक्टरों का कहना है कि जांच के बाद लड़की की उम्र का सही पता लगाने के लिए टेस्ट करवाए जाएंगे। लड़की से दुष्कर्म की आशंका भी जताई जा रही है। इस मामले की सूचना थाना पीएयू पुलिस को दे दी गई है।
रविवार दोपहर बाद सिविल अस्पताल में इमरजेंसी के गेट से एक निजी अस्पताल की एंबुलेंस आई। एंबुलेंस में लड़की व एक नवजात व लड़की के  माता-पिता भी थे। अभी डॉक्टर कागजी कार्रवाई कर ही रहे थे कि एंबुलेंस चालक भाग गया। लड़की व नवजात की हालत को देखते हुए दोनों को तुरंत मदर एंड चाइल्ड केयर वार्ड में भर्ती किया गया है।

एसएमओ कुलविंदर सिंह ने बताया कि लड़की की डिलीवरी किसी दूसरे अस्पताल में हुई है। उसके माता-पिता ने फाइल पर उसका नाम और उम्र 11 साल लिखाई है, लेकिन उम्र की जांच करने के लिए उसके टेस्ट करवाए जाएंगे। फिलहाल रात को चौकी सिविल अस्पताल को भी सूचित किया गया है।

इस मामले को लेकर लड़की के माता-पिता से बात की गई तो उन्होंने कुछ भी जानकारी देने से साफ मनाकर दिया, लेकिन जब 11 वर्षीय लड़की से बात की गई तो उसने कहा कि उसके घर के पास एक सब्जी की रेहड़ी लगाने वाले की करतूत के चलते उसकी यह हालत हुई है।

-----

'' अभी हमें अस्पताल की तरफ से कोई सूचना नहीं दी गई है,  फिर भी मैंने मुलाजिमों की ड्यूटी लगा दी और वह जांच में जुटे हुए है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
                                                                                             - दविंदर शर्मा, एसएचओ, थाना पीएयू।

------

छोटी उम्र में मां बनने की संभावना कम

'' छोटी उम्र में मां बनने की संभावना कम होती है, लेकिन जिन लड़कियों को मासिक धर्म जल्दी शुरू हो जाते हैं उनमें गर्भवती होने की संभावना बढ़ जाती है। इस दौरान गर्भाशय पूरी तरह विकसित हो चुका होता है। पहले 13 से 14 साल की उम्र में मासिक धर्म शुरू होता था। खानपान की वजह से वर्तमान में 12 साल से पहले भी मासिक धर्म शुरू हो जाता है, इसलिए हर मां का कर्तव्य बनता है कि वह लड़कियों को इसके प्रभावों की जानकारी दें। छोटी उम्र में मां बनने से जच्चा और बच्चा दोनों को ही खतरा रहता है।

                        -विजयदीप कौर, स्त्री रोग विशेषज्ञ, राणा टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर, पक्खोवाल रोड लुधियाना। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।