Move to Jagran APP

जनसंघ के समय के 101 वर्षीय भाजपा नेता अमृत लाल का निधन

जनसंघ के समय के बुजुर्ग भाजपा नेता अमृत लाल का निधन हो गया। वे 101 वर्ष के थे।

By JagranEdited By: Published: Thu, 16 Jul 2020 05:00 AM (IST)Updated: Thu, 16 Jul 2020 05:00 AM (IST)
जनसंघ के समय के 101 वर्षीय भाजपा नेता अमृत लाल का निधन
जनसंघ के समय के 101 वर्षीय भाजपा नेता अमृत लाल का निधन

जागरण संवाददाता, खन्ना : जनसंघ के समय के बुजुर्ग भाजपा नेता अमृत लाल का निधन हो गया। वे 101 वर्ष की थे। जनसंघ के समय से संघ की विचारधारा के साथ जुड़े रहे अमृत लाल संघ व पार्टी के सभी आंदोलनों व कार्यक्रमों में हिस्सा लेते रहे। कुछ समय से बीमारी की वजह से वे घर पर ही रहते थे।

loksabha election banner

अमृत लाल खन्ना नगर सुधार ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन और पंजाब भाजपा की वर्किंग कमेटी के विशेष आमंत्रित सदस्य राजेश डाली और प्रसिद्ध उद्योगपति दीपक कुमार के दादा थे। वे खन्ना के सबसे बड़ी उम्र के समाजसेवक और राजनीतिक कार्यकर्ताओं में से एक थे। 1955 में वे खन्ना जनसंघ के प्रधान रहे और पार्टी की विचारधारा को लोगों तक पहुंचाने के लिए मेहनत की। एमरजेंसी के समय में भी वे काफी सक्रिय रहे। भारतीय जनता पार्टी के गठन के बाद वे पार्टी के साथ सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में काम करते रहे व कई पदों पर रहे। वे खन्ना के चार कॉलेजों और तीन स्कूलों को चलाने वाली संस्था एएस मैनेजमेंट में भी काफी लंबे समय सेवा करते रहे।

इन लोगों ने जताया शोक

उनके देहांत पर शोक प्रकट करने वालों में पंजाब भाजपा प्रधान अश्वनी शर्मा, पूर्व मंत्री मदन मोहन मित्तल, मनोरंजन कालिया, भाजपा किसान मोर्चा पंजाब प्रधान बिक्रमजीत सिंह चीमा, पंजाब भाजपा कार्यकारिणी के स्थाई सदस्य पवन विज, रजनीश बेदी, संजीव धमीजा, भाजपा जिला प्रधान पवन चिकू, महासचिव अनुज छाहड़िया, मंडल प्रधान अनूप शर्मा, डा. सोमेश बत्ता, एएस मैनेजमेंट के पूर्व प्रधान डॉ. अश्वनी बांसल शामिल रहे। इन नेताओं ने अमृतलाल के निधन को पार्टी के लिए अपूर्णीय क्षति बताया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.